गिर गया तापमान! इस दिन से शुरू हो जाएगा ठंड का दौर, चक्रवाती तूफान का भी दिखेगा असर

Aaj ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। तापमान में अचानक से गिरावट आई, जिससे हल्की हल्की ठंड पड़ने लगी, लेकिन दोपहर के समय गर्मी का अहसास होता है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया?

Weather Forecast Update

Weather Forecast Update (File Photo)

Cold Wave Latest Update : देश में मौसम बदलने लगा है और धीरे-धीरे तापमान भी गिर रहा है, जिससे लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। ठंड की वजह से लोग पंखा और कूलर से भी दूरी बनाने लगे हैं। सुबह और शाम के समय हल्की-हल्की ठंड पड़ रही है। इस बीच चक्रवाती तूफान भी कहर बरपाने के लिए आ रहा है, जिससे ठंड का दौरा शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं कि कब से पड़ेगी भयंकर ठंड?

विज्ञापन

इस दिन से शुरू हो जाएगा ठंड का दौर

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में रविवार को मौसम साफ रहा, लेकिन कल के बाद से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार, राजधानी में 15 अक्टूबर के बाद से ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। वहीं, यूपी में अक्टूबर के अंत से सर्दी पड़ने लगेगी। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे अचानक से सर्दी बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

चक्रवाती तूफान का भी दिखेगा असर

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अब तमिलनाडु में स्थित है। इसकी वजह से दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में 14 अक्टूबर के आसपास एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 48 घंटों में यह दबाव उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और समीपवर्ती दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। पूर्वी असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक में 14 से 17 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बादल बरसने के आसार हैं। गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ