बारिश फिर बरपा रही कहर! इस राज्य में अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल, स्कूल-कॉलेज भी बंद

Aaj ka Mausam : देश में एक बार फिर बारिश कहर बरपा सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है। इस राज्य में अगले 3 दिन तक जमकर बादल बरसेंगे। इसे लेकर सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को बंद करने की घोषणा कर दी।

IMD Heavy Rainfall Alert

आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। (File Photo)

IMD Heavy Rain Alert : देश में एक तरफ सर्दी दस्तक दे रही है तो दूसरी तरफ बारिश कहर बरपा रही है। तमिलनाडु में तेज बरसात का सिलसिला जारी है, जिससे कई जिलों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर सरकार ने 15 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

तमिलनाडु के कई जिलों में आज दिनभर बादल बरस रहे हैं। बारिश रुकने का नाम ले रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 14 से 17 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चेन्नई में एक दिन में 20 सेमी से अधिक बरसात होने के आसार हैं, जिससे जगह-जगह पानी भर सकता है।

विज्ञापन

बारिश की वजह से स्कूल-कॉलेज हुए बंद

विज्ञापन

आईएमडी की चेतावनी जारी होने के बाद सीएम एमके स्टालिन की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई, जिसके बाद मंगलवार को चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट के स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा की गई। साथ ही सरकार ने 15 से 18 अक्टूबर तक आईटी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसके अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु एवं पुडुचेरी में 15 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और 16 अक्टूबर को भी यह सिलसिला जारी रहेगा। तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भी 17 अक्टूबर को जमकर बादल बरसेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ