Rs 2 lakh for Rahul Gandhi slippers stitched: सुल्तानपुर में राहुल गांधी द्वारा सिले गए चप्पलों के लिए लोगों ने मोची रामचेत को 2 लाख तक का ऑफर दिया है, लेकिन रामचेत ने उन्हें बेचने से इनकार कर दिया है। सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने के बाद 26 जुलाई को राहुल गांधी अचानक रामचेत की दुकान पर पहुंच गए थे। राहुल गांधी ने यहां रामचेत से आधे घंटे तक बातचीत की थी। साथ ही एक टूटे हुए चप्पल पर टांके भी लगाए थे। अब रामचेत ने दावा किया है कि राहुल गांधी के द्वारा टांके लगाए गए स्लिपर को खरीदने के लिए ऑफर्स की बाढ़ आ गई है।
ये भी पढ़ेंः ‘Not बेचारे मीडिया वालों को पिंजरे से बाहर निकालिए’, संसद में क्या बोले राहुल गांधी?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर चल रहे मानहानि के मामले में नेता विपक्ष राहुल गांधी सुल्तानपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट से लौटते हुए राहुल गांधी आधे घंटे के लिए मोची रामचेत की दुकान पर रूके थे। यहां राहुल गांधी ने एक चप्पल पर टांके लगाए थे और एक जूते को भी चिपकाकर उसे ठीक किया था। सुल्तानपुर से लौटने के ठीक बाद अगले ही दिन राहुल गांधी ने रामचेत को जूते की सिलाई करने वाली एक इलेक्ट्रिक मशीन भी भिजवाई।
ये भी पढ़ेंः ‘A1-A2 चलेगा या फिर नंबर 3-4’, अंबानी-अडानी से लेकर जनगणना पर क्या बोले राहुल गांधी?
एक जोड़ी चप्पलों के 2 लाख
इसके बाद से रामचेत के पास ऑफर्स की बाढ़ आ गई है। लोग राहुल गांधी द्वारा टांके गए चप्पल और जूते को खरीदना चाहते हैं। किसी ने तो रामचेत को एक जोड़ी चप्पलों को बेचने के एवज में दो लाख रुपये तक का ऑफर दिया है। रामचेत ने कहा है कि उन्होंने सभी ऑफर ठुकरा दिए हैं। रामचेत उन चप्पलों को फ्रेम करवाना चाहते हैं, और एक मेमेंटो (स्मृति चिन्ह) की तरह उसे जीवन भर अपने पास रखना चाहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेठी में रामचेत अब एक सेलिब्रिटी बन गए हैं। दूर-दूर से लोग रामचेत की दुकान पर राहुल गांधी द्वारा टांके गए चप्पलों और जूतों को देखने के लिए आते हैं।
एक जोड़ी चप्पलों को खरीदने के लिए लोगों के ऑफर्स के बारे में रामचेत ने कहा कि मैंने तो उनका नाम और पता भी नहीं पूछा क्योंकि कोई 1 करोड़ देगा तब भी मैं उसे बेचना नहीं चाहता। जब तक जिंदा रहूंगा, उसे अपने पास रखूंगा।
संबंधित खबरें
23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
15 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
54 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines