सुप्रीम कोर्ट में आज वकील बनेंगी CM ममता बनर्जी? SIR पर रख सकती हैं दलीलें, चर्चा में क्यों TMC का पोस्टर

सुप्रीम कोर्ट में आज CM ममता बनर्जी वकील बन सकती हैं। SIR के खिलाफ टीएमसी और ममता बनर्जी ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। 4 फरवरी को मामले की सुनवाई होनी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

SUPREME COURT.jpg
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में आज गजब का नजारा देखने को मिल सकता है। आज तौर पर जज, वकील और आरोपियों से कोर्ट भरी होती है। मगर आज सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पेश होंगी। खास ये नहीं हैं कि कोई सीएम पेश होगा। खास है कि सीएम बतौर वकील पेश हो सकती हैं। इसकी चर्चा टीएमसी के पोस्टर से शुरू हो गई। पोस्टर में ममता बनर्जी को वकील दिखाया गया।

स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) पर विवाद कोई नया नहीं है। बिहार चुनाव से एसआईआर काफी चर्चा में है। इसको लेकर सड़क से संसद तक कई बार प्रदर्शन हुए। इसके बाद चुनाव आयोग ने पूरे देश में एसआईआर कराने का फैसला किया था। यूपी के बाद अब बारी पश्चिम बंगाल की है। हालांकि पश्चिम बंगाल में एसआईआर की राह आसान नहीं दिख रही है। पश्चिम बंगाल में एसआईआर पर ममता सरकार का मत है कि एसआईआर में तार्किक विसंगतियां होने के कारण 1.25 करोड़ वोटरों से उनका मताधिकार छिन सकता है।

विज्ञापन

एसआईआर पर ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) का आरोप है कि चुनाव आयोग की तार्किक विसंगती सूची के कारण पश्चिम बंगाल के करीब 1.25 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने का खतरा है। सीएम ममता ने इसे अलोकतांत्रिक और दोषपूर्ण बताते हुए दावा कि इस प्रक्रिया से बड़े पैमाने पर लोग वोट देने के अधिकार से वंचित हो जाएंगे।

मामले में गत 19 जनवरी को शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। कहा था कि आम जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट ने विसंगतियों वाली सूची को ग्राम पंचायत और ब्लॉक कार्यालयों में प्रदर्शित करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

हालांकि टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग औपचारिक लिखित निर्देशों के बजाय इंटरनेट प्लेटफॉर्म संदेशों जैसे अनौपचारिक माध्यमों से जमीनी अधिकारियों को आदेश दे रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ममता बनर्जी के पास कानून की डिग्री (LLB) है। इसको आधार बनाकर सीएम ममता बनर्जी अदालत की कार्यवाही में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर अपनी बात रख सकती हैं। जानकारों की मानें तो यह सुनवाई बंगाल की भावी राजनीति और आगामी चुनावों की निष्पक्षता के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन

टीएमसी ने एक पोस्टर एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें सीएम ममता बनर्जी फाइलों के साथ सुप्रीम कोर्ट की सीढ़ियों पर चढ़ती दिख रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में People’s Advocate Vs Devil’s Advocate लिखा है। पोस्टर में बड़े अक्षरों में ऐतिहासिक लिखा है। बता दें कि ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 28 जनवरी को याचिका दायर की थी। 4 फरवरी को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ