Delhi Police Detain 40 People: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है. एहतियाती उपायों के तहत पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया है और प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा करने के शक वाले लोगों पर निगरानी बढ़ा दी है.
40 लोग हिरासत में
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के सभी 15 जिलों में से क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले तकरीबन 40 लोगों को पकड़ा गया है. अधिकारी उन लोगों की एक्टिविटीज पर भी नजर रख रहे हैं जिन पर दूसरों को प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए हौसला अफजाई करने का शक है. कुछ लोगों के घरों के पास भी निगरानी रखी जा रही है.
यह भी पढ़ें- ‘बंधक बनाना गलत, तुरंत रिहा करो…’, दिल्ली CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं को हिरासत में लेने पर HC सख्त
CJP क्यों कर रही है प्रदर्शन?
‘जंतर-मंतर 2.0’ नाम के इस प्रदर्शन में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है. ये डिमांड वोटर लिस्ट के SIR में कथित गड़बड़ी को लेकर की जा रही है. खबरों के मुताबिक कनॉट प्लेस इलाके में जनपथ के पास कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है.
35000 से ज्यादा जवान तैनात
ANI के मुताबिक अनधिकृत सभाओं को रोकने और पब्लिक ऑर्डर मेंटेन रखने के लिए पूरे शहर में 35000 से ज्यादा दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है. इस तैनाती में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 120 से ज्यादा कंपनियां शामिल हैं. नई दिल्ली जिले को 20 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग इलाकों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यूपी और हरियाणा से अतिरिक्त महिला कर्मियों को भी बुलाया गया है. पुलिस ने संभावित गड़बड़ी से निपटने की अपनी तैयारियों का आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल की है. टीमों को निर्देश दिया गया है कि वो जगह की परवाह किए बिना प्रोटेस्ट ऑर्गेनाइज करने की कोशिश करने वाले लोगों को हिरासत में लें.
यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन : पुलिस ने गुरुग्राम से यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया
सुरक्षा कर्मियों के लिए निर्देश
प्रोटेस्ट से जुड़ी ड्यूटी के लिए तैनात CAPF कर्मियों को हथियार न ले जाने का निर्देश दिया गया है, जबकि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को लाठी और बैटन ले जाने की इजाजत दी गई है. अधिकारियों को ये भी सलाह दी गई है कि वो प्रदर्शनकारियों के साथ बेवजह बहस से बचें, क्योंकि इस बात की चिंता है कि पुलिस की बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर फैल सकती है. अधिकारी प्रदर्शन को हैंडल करने और कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की परेशानी को रोकने के लिए सतर्क हैं.
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
9 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines