केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि ट्रेनें रद्द करने से भारत के युवाओं को रोका नहीं जा सकता. उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को लेकर गलत बातें फैलाने और राजनीति करने के लिए विपक्ष पर भी निशाना साधा. सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं, इसके अलावा दर्जनों ट्रेनें रद्द की गई हैं. इसके बाद चिराग पासवान ने कहा कि शहर को बार-बार ठप करना सही नहीं है. बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी सुधारों को लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.
चिराग पासवान ने कहा, ‘ये भारत के युवा हैं, इन्हें कोई नहीं रोक सकता. कोई कितनी ट्रेनें रोक लेगा, कितनी कनेक्टिविटी रोक लेगा, कितनी सड़कों को जाम कर देगा? भारत के युवाओं में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है, उन्हें कोई नहीं रोक सकता.’
यह भी पढ़ें : प्लेन में घुसकर पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को किया डिटेन, अभिजीत बोले- मैं डरने वाला नहीं
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पासवान ने कहा कि वे राजनीति कर रहे हैं और सिर्फ विरोध प्रदर्शन में दिलचस्पी रखते हैं, जबकि समाधान खोजने में उनकी कोई रुचि नहीं है. उन्होंने कहा, ‘आप चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं और अब आम लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि विपक्ष को समय मांगकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलना चाहिए.
अभिजीत दीपके एयरपोर्ट पर डिटेन
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष दास को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया है. तीनों मुंबई से दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने आए थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें प्लेन से उतरने ही नहीं दिया, उससे पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया. अभिजीत दीपके ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि दिल्ली पुलिस की टीम प्लेन के अंदर ही उन्हें डिटने करने घुस गई.
यह भी पढ़ें : ध्रुव राठी को CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस ने लिया हिरासत में, गुरुग्राम में घर से किए गए डिटेन
छावनी बनी दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी है. पुलिस का कहना है कि सीजेपी ने मंजूरी लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया. इसके बाद भी सीजेपी ने कहा कि प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शनकारियों की भीड़ की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की तैनाती की है. वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की सुरक्षाबल जांच कर रहे हैं. वहीं, जंतर-मंतर वाले इलाके में हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही उस इलाके में इंटरनेट भी बंद कर दिया है.
शुक्रवार को सरकार ने दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर एट्री और एग्जिट बंद कर दी थी और इसके साथ ही दिल्ली आने वाली करीब 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं.
संबंधित खबरें
'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
9 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
19 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
20 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines