कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को कोच्चि में SIR विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि वो गिरफ्तारी और हमलों के बावजूद देशभर में तिरंगा लेकर यात्रा जारी रखेंगे. उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर लोगों के खान-पान, निजी रिश्तों और मतदान के अधिकारों को कंट्रोल करने की कोशिश का आरोप लगाया. दीपके ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ अभियान के तहत आयोजित विरोध सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली स्थापित होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान; ममता बनर्जी से की मुलाकात
CJP का बड़ा संदेश
सीजेपी फाउंडर ने दिल्ली में तिरंगा लेकर जंतर-मंतर में घुसने के आरोप में CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ अपनी गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि व जहां भी जाएंगे, तिरंगा लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा, ”इस तिरंगे को फहराने के लिए मुझे जेल भेज दिया गया. मेरे दो भाइयों सौरव और आशुतोष को भी इसे फहराने के लिए जेल भेजा गया. भारत में ऐसा आखिरी बार तब हुआ था, जब हम अंग्रेजों के शासन के अधीन थे.”
‘आजादी छीनना चाहती है मोदी सरकार’
दीपके ने मोदी सरकार की तुलना ब्रिटिश शासन से करते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोगों की स्वतंत्रता सीमित करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, ”मैं PM मोदी को बताना चाहता हूं कि मैं इस तिरंगे को देश के हर हिस्से में लेकर जाऊंगा. अगर आप मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल या तमिलनाडु में गिरफ्तार कर सकते हैं. मुझे देश के हर हिस्से से गिरफ्तार कीजिए, लेकिन मैं फिर लौटूंगा और इस तिरंगे को फहराऊंगा.” CJP संस्थापक ने महात्मा गांधी को भारत की आत्मा, आंबेडकर को रीढ़ और नेहरू को मस्तिष्क बताते हुए कहा कि पीएम मोदी का कद इन तीनों नेताओं से बड़ा होने का नहीं है.
ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके से बार-बार क्यों साइन कराया जा रहा पीस बॉन्ड? जानिए क्या कहते है नियम
संबंधित खबरें
'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
4 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
4 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
6 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
7 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
8 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
8 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
10 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines