कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार दोपहर को SEM कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें कुछ शर्तों के साथ रिहा कर दिया गया. मजिस्ट्रेट ने दीपके से बॉन्ड साइन करवाने के बाद रिहा करने के आदेश दिए. शनिवार को ‘लहरा दो तिरंगा मार्च’ में शामिल होने से पहले ही अभिजीत दीपके को पुलिस ने धर-दबोचा और फिर आज जमानत भी मिल गई. वहीं, CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास गिरफ्तारी के बाद से अब तक जेल में बंद हैं.
ये भी पढ़ें: ‘थप्पड़ मारा, बदसलूकी की…’, CJP के तिरंगा मार्च में CRPF कॉन्स्टेबल पर हुआ हमला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया वीडियो
रिहा होने के बाद दीपके का पोस्ट
रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया. उन्होंने सौरव दास और आशुतोष रांका की एक फोटो शेयर की, जिसमें कैप्शन लिखा था, ”अब बस अपने ब्रदर्स के आजाद होने का इंतजार है.” दरअसल, इस हफ्ते जंतर-मंतर पर बिना इजाजत तिरंगा लहराने के आरोप में पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोप लगाया कि उन्होंने शांति भंग करने की कोशिश की.
क्यों रिहा हुए दीपके?
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि दीपके को रिहा करने की अहम वजह ये है कि वो मार्च वाली जगह पर नहीं पहुंचे थे. वहीं, आशुतोष रांका और सौरव दास पर ये आरोप है कि वो मना किए जाने के बावजूद चुपके से जंतर-मंतर पहुंचे और अशांति भंग करने की कोशिश की. दिल्ली पुलिस ने दीपके को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत शांति भंगा करने के मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था. धारा 170 पुलिस को किसी संज्ञेय अपराध (cognisable offence) को रोकने के लिए किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने का अधिकार देती है. वहीं, धारा 126 एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट को शांति बनाए रखने के लिए बॉन्ड मांगने का अधिकार देती है. इनमें से किसी में भी किसी अपराध के लिए मुकदमा नहीं चलाया जाता है.
ये भी पढ़ें: ‘तिरंगा मार्च’ में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत; बॉन्ड भरने के बाद ही रिहाई
संबंधित खबरें
3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
2 hrs ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
3 hrs agoLIVE: गोवा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 'गोय राखोन यात्रा'
4 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
13 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
13 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
13 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
15 hrs agoजंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट का पैनल, लॉन्च हुआ पोर्टल
16 hrs ago24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
17 hrs ago'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines