नीट-यूजी पेपर लीक समेत छात्रों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार के बातचीत के ऑफर पर बयान जारी किया है. सीजेपी की तरफ से कहा गया है कि हम बातचीत किसी के घर या दफ्तर जाकर नहीं करेंगे. बातचीत केवल जंतर-मंतर या फिर किसी न्यूट्रल जगह पर होगी. इसके साथ ही सीजेपी ने 24 जुलाई को पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है.
‘सरकार वार्ता के लिए तैयार’
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार मंगलवार से आज तक चार बार छात्रों को वार्ता का ऑफर भेज चुकी है. एनडीटीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘सरकार कल दोपहर से अब तक छात्रों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए चार औपचारिक प्रस्ताव भेज चुकी है. हमारे युवा दोस्तों के लिए यह एक खुला निमंत्रण है कि सरकार आपकी सुविधा और समय के मुताबिक सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है.’
यह भी पढ़ें : कनॉट प्लेस में शाम 6.30 बजे के बाद बंद कर दें सभी ऑफिस, दुकानें और रेस्तरां- NDTA की अपील
साथ ही उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान उनके मंत्री जेपी नड्डा भी उनके साथ शामिल होंगे.
वार्ता पर CJP का बयान
सरकार के वार्ता ऑफर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि हम बातचीत के लिए किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे, बातचीत केवल जंतर-मंतर या न्यूट्रल जगह पर होगी.
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम कहीं भी बातचीत कर सकते हैं; तो हमने अपना सुझाव पहले ही दे दिया है. जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आएं. हम वहीं मिलेंगे. मुझे अभी तक उनकी तरफ से कोई मैसेज नहीं मिला है…उन्हें हमसे सीधे कॉन्टैक्ट करना चाहिए और बात करनी चाहिए कि कहां मिलना है, कब मिलना है, और बातचीत कब तक चलेगी.’
यह भी पढ़ें : 4 राज्यों में बनाए जाएंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद एक्शन में सरकार
कल देशभर में प्रदर्शन का आह्वान
इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने 24 जुलाई को देशव्यापी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए आह्वान किया है. इस विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने के लिए छात्र संगठनों से अपील की गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपील जारी करते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने बताया कि छात्र संगठनों को कल कैसे विरोध प्रदर्शन करना है.
सोनम वांगचुक ने दिए अनशन खत्म के संकेत
इसी बीच सोनम वांगचुक ने 25 दिनों से जारी भूख हड़ताल समाप्त करने के संकेत दिए हैं. वांगचुक ने साफ किया कि वह अनशन खत्म करने को तैयार हैं, बशर्ते केंद्र सरकार विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं और छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई ना करने का आश्वासन दे. हालांकि, छात्र संगठनों की सबसे प्रमुख मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अब वांगचुक की अनशन समाप्त करने की सीधी शर्तों की सूची में प्राथमिकता पर नहीं है. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी अपनी मुख्य मांग पर अड़ी हुई है.
कनॉट प्लेस में 6.30 बजे के बाद ऑफिस, दुकानें और रेस्तरां बंद
इसके साथ ही कनॉट प्लेस में 23 जुलाई को शाम 6.30 बजे तक सभी ऑफिस, दुकानें और रेस्टोरेंट बंद करने के लिए कहा गया है. इसको लेकर न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से सभी से अपील की गई है. अपील में कहा गया है कि एनडीएमसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के फोन पर दिए गए निर्देशों के मुताबिक, कनॉट प्लेस क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी दुकानों, ऑफिस, रेस्तरां एवं अन्य प्रतिष्ठानों को 23 जुलाई 2026 को शाम 6:30 बजे तक बंद कर दें.
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
6 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
7 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
8 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
9 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
10 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
11 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
13 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
13 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
14 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines