कनॉट प्लेस में शाम 6.30 बजे के बाद बंद कर दें सभी ऑफिस, दुकानें और रेस्तरां- NDTA की अपील

एनडीटीए की ओर से की गई अपील में कहा गया है कि एनडीएमसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के फोन पर दिए गए निर्देशों के मुताबिक, कनॉट प्लेस क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी दुकानों, ऑफिस, रेस्तरां एवं अन्य प्रतिष्ठानों को 23 जुलाई 2026 को शाम 6:30 बजे तक बंद करने की सख्त सलाह दी गई है.

Protest
विज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कनॉट प्लेस में सभी ऑफिस, दुकान और रेस्तरां आज शाम 6.30 तक बंद करने की अपील की है. एनडीटीए की ओर से की गई अपील में कहा गया है कि एनडीएमसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के फोन पर दिए गए निर्देशों के मुताबिक, कनॉट प्लेस क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी दुकानों, ऑफिस, रेस्तरां एवं अन्य प्रतिष्ठानों को 23 जुलाई 2026 को शाम 6:30 बजे तक बंद करने की सख्त सलाह दी गई है.

साथ ही कहा गया है कि सभी प्रतिष्ठान मालिकों एवं संचालकों से अनुरोध है कि वे इन निर्देशों का पूर्ण पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके तथा जन-धन की हानि और चोट जैसी घटनाओं को रोका जा सके.

विज्ञापन

सोनम वांगचुक ने दिए अनशन खत्म करने का संकेत

इसी बीच सोनम वांगचुक ने 25 दिनों से जारी अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समाप्त करने के संकेत दिए हैं. वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि वे अपना अनशन खत्म करने को तैयार हैं, बशर्ते केंद्र सरकार विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं और छात्रों पर कोई कानूनी या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न करने का स्पष्ट आश्वासन दे. छात्र संगठनों की शुरुआती सबसे प्रमुख मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अब वांगचुक की अनशन समाप्त करने की सीधी शर्तों की सूची में प्राथमिकता पर नहीं है. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी अपनी मुख्य मांग पर अड़ी हुई है.

CJP ने सरकार से बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया

दूसरी ओर, गतिरोध दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने आंदोलनकारियों से संवाद की बड़ी पहल की है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से बातचीत के लिए अब तक चार प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं. सरकार ने कहा है कि वह छात्रों की सुविधा के अनुसार किसी भी स्थान और किसी भी समय बातचीत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सरकार ने CJP को अगले दौर की बातचीत के लिए नया प्रस्ताव भेजा था, जिसे संगठन ने ठुकरा दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ