हैदराबाद: स्टूडेंट्स के सुसाइड पर देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को चिंता जाहिर की है। हैदराबाद में नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च के कनवोकेशन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में आईआईटी बॉम्बे में दलित छात्र ने सुसाइड किया था। उन्होंने कहा कि मेरा दिल इन छात्रों के परिवार के बारे में सोचकर दुखी होता है। वह बोले मुझे ये सोचकर हैरानी होती है कि आखिर हमारे संस्थान कहां गलती कर रहे हैं कि छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
ये घटनाएं सिर्फ आंकड़े नहीं स्ट्रगल की कहानी है
12 फरवरी को आईआईटी बॉम्बे में गुजरात के फर्स्ट ईयर के छात्र दर्शन सोलंकी ने सुसाइड किया था। आगे चीफ जस्टिस ने कहा कि देखने में आ रहा है कि समाज के वंचित तबकों से ऐसे मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। ये घटनाएं सिर्फ आंकड़े नहीं हैं। ये सदियों के स्ट्रगल की कहानी है।
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
छात्रों की परेशानियों को लेकर संवेदनशील होना पड़ेगा
चीफ जस्टिस ने कहा कि न सिर्फ एजुकेशन करिकुलम ऐसा होना चाहिए जो छात्रों के मन में प्यार और करुणा का भाव जगाए, बल्कि शिक्षकों को भी छात्रों की परेशानियों को लेकर संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भेदभाव का सारा मसला सीधे तौर पर शिक्षण संस्थानों में संवेदना और करुणा की कमी से जुड़ा हुआ है।
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम; जानिए वोटर लिस्ट चेक करने का पूरा प्रोसेस
5 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
45 mins ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
2 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
4 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines