आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बीच CJI जस्टिस गवई ने 3 जजों की बेंच का गठन किया है। जिसमें जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन वी अंजारिया शामिल किए गए हैं। 3 जजों वाली ये बेंच गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले की समीक्षा करेगी। बता दें कि कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम भेजने वाला आदेश जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने दिया था।
बता दें कि कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम भेजने वाला आदेश जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने दिया था। उन्होंने आदेश दिया था कि दिल्ली सरकार, MCD और NDMC दिल्ली के सभी इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम भेजें। कोर्ट ने कहा था कि सभी इलाके जल्द से जल्द इन आवारा कुत्तों से मुक्त होने चाहिए। इस पर जल्द काम शुरू किया जाए। इसमें किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: कौन हैं एसएल भोजेगौड़ा? जिन्होंने विधान परिषद में 2500 कुत्तों को मारकर दफनाने का किया दावा
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का हुआ था विरोध
दरअसल सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पशु प्रेमियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। मेनका गांधी ने भी आदेश को गलत बताया था। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर राहुल गांधी समेत कई नामी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने CJI को पत्र लिखकर फैसले की समीक्षा करने की बात कही थी। मामला बढ़ता देख CJI ने इस पर गौर करने की बात कही। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
बेंच के फैसले पर पशु प्रेमियों की नजर
3 जजों वाली बेंच फैसले की समीक्षा के बाद क्या फैसला लेगी, इस पर पशु प्रेमियों की नजर रहेगी। नोएडा में रहने वाले कुछ पशु प्रेमियों का कहना है कि आवारा कुत्तों के लिए हर शहर और कस्बों के अंदर शेल्टर होम बनना चाहिए, लेकिन ये एकाएक तैयार नहीं होते हैं। इस काम में समय लगता है। उनकी भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नजर रहेगी।
ये भी पढ़ें: तुर्की से लेकर जापान तक कैसे कंट्रोल होते हैं स्ट्रीट डॉग्स? दिल्ली में लगभग 1000000 आवारा कुत्ते
दिल्ली में हैं 10 लाख कुत्ते
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में कुत्तों की संख्या 10 लाख है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में कुत्ते भारी संख्या में हैं। कुत्तों द्वारा हमले किए जाने के कई मामले में गत दिनों सामने आए थे। कुत्तों के हमले के बढ़ते मामलों को लेकर ही सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें शेल्टर होम में रखे जाने का फैसला सुनाया था।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
20 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines