तुर्की से लेकर जापान तक कैसे कंट्रोल होते हैं स्ट्रीट डॉग्स? दिल्ली में लगभग 1000000 आवारा कुत्ते

Supreme Court Order On Stray Dogs: भारत में रेबीज के बढ़ते मामलों के चलते सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में आवारा कुत्तों पर बड़ा फैसला सुनाया है। इस फैसले के तहत आवारा कुत्तों को 8 महीनों में पकड़कर उन्हें नियंत्रित करने का आदेश दिया गया है। जानिए दुनियाभर के देशों में कैसे की जाती है स्ट्रीट डॉग्स की देखभाल।

Source-FREEPIK

Supreme Court Order On Stray Dogs: दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। तीन जजों की बेंच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आदेश जारी किया है कि आवारा कुत्ते जो बीमार या अक्रामक हैं, उन्हें शेल्टर होम में रखा जाएगा। इसके साथ अन्य कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन के साथ उन्हें वापिस उनके इलाकों में छोड़ दिया जाएगा आवारा जानवरों से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देश परेशान हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के स्ट्रीट डॉग्स के लिए नया ऑर्डर जारी किया है। इस ऑर्डर के तहत दिल्ली में अगले 8 सप्ताह के अंदर सभी आवारा कुत्तों को पकड़ने और उन्हें सही जगह व्यवस्थित करने का आदेश दिया गया है। इसके नए आदेश के बाद से ही राजनैतिक गलियारों में भी फैसले के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, देश में रेबीज के बढ़ते मामलों को लेकर यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

आवारा कुत्तों की समस्या कोई नई नहीं है। समय-समय पर दुनिया के अलग-अलग देशों ने इस समस्या से निपटने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए रहे हैं। आइए जानते हैं तुर्की से लेकर जापान तक स्ट्रीट डॉग्स को लेकर क्या नियम बनाए गए हैं।

विज्ञापन

अमेरिका- यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ इंडिया में आवारा कुत्तों की देख-रेख के लिए एनिमल केयर सेंटर्स नाम की एक संस्था काम करती है। यहां सभी आवारा जानवरों को भी कानूनी रूप से सुरक्षा प्रदान की गई है। ये संस्था इन आवारा पशुओं को शेल्टर होम प्रोवाइड करती है, जिससे उनका गलियों में घुमना बंद होता है।

विज्ञापन

ब्रिटेन- ब्रिटेन में भी आवारा कुत्तों की देखभाल करने के लिए कानूनी नियम बनाए गए हैं। साल 2023-24 में ब्रिटेन का स्थानीय प्रशासन तकरीबन 36,000 आवारा डॉग्स को संभालता है। यहां आवारा कुत्तों की देख-रेख भी स्थानीय प्रशासन द्वारा की जाती है।

सिंगापुर- यहां आवारा कुत्तों की देखभाल स्थानीय प्रशासन करता है। इन कुत्तों पर एक चिप भी लगाई जाती है, जो कुत्तों की लोकेशन बताती है। वहीं, यहां प्रशासन कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी करता है और उन्हें शेल्टर होम्स में रखते हैं। यहां से आम लोग उन्हें गोद भी ले सकते हैं।

विज्ञापन

तुर्किये- यहां साल 2020 तक लगभग 40 लाख आवारा कुत्ते थे, जो सड़कों पर घूम रहे थे। तुर्किये सरकार ने इन कुत्तों से निपटने के लिए संसद में कानून पेश किया जिसके बाद इन कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम्स में रखा गया था और फिर उनकी नसबंदी भी की गई थी। इन कुत्तों का टीकाकरण भी हुआ है जिसके बाद लोग इन्हें अडॉप्ट भी कर सकते हैं।

जापान- यहां भी लोकल प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों की देखभाल की जाती है। आवारा कुत्तों को शेल्टर होम्स में रखा जाता है और उनका टीकाकरण और नसबंदी भी करवाई जाती है। शेल्टर होम्स से इन कुत्तों को अडोप्ट किया जा सकता है। जापान में आवारा जानवर जो खूंखार या बीमार हो जाते हैं, उन्हें मार देने का भी अधिकार दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ