Chirag Paswan Slams Opposition on JhunJhuna Ministry: केंद्र में तीसरी बार पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद सोमवार को केंद्रीय मंत्रियों को पोर्टफोलियो बांट दिए गए। इसी क्रम में लोजपा (आर) के प्रमुख चिराग पासवान को भी खाद्य और प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया है। इस पर विपक्ष ने टिप्पणी करते हुए झुनझुना करार दिया था। इसके बाद आज सुबह पद संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला है।
खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जो लोग झुनझुना बता रहे उन्हें ये समझना पड़ेगा कि ये मंत्रालय नहीं मंत्री पर निर्भर है कि जनहित के लिए वो उसका कैसे इस्तेमाल करते हैं? प्रधानमंत्री ने हम सबको ज़िम्मेदारी दी है। मंत्रालय दल नहीं व्यक्ति के अनुभव के आधार पर दिए जाते हैं। जीतन राम मांझी एक अनुभवी व्यक्ति हैं और वो MSME का काम बहुत अच्छे से संभालेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी टिप्पणियों से सिर्फ खुद को खुश कर सकता है।
चिराग पासवान ने कहा कि पीएम ने जो जिम्मेदारी है उसे ईमानदारी से निभाने के संकल्प के साथ यहां आया हूं। फूड प्रोसेसिंग एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं अपने पिता की सोच को आगे बढ़ाऊंगा। मैं पीएम के विकसित देश के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से इस विभाग की अहम भूमिका देखता हूं।
बता दें कि 9 जून को पीएम मोदी ने 72 मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इनमें सहयोगी दलों के 11 मंत्री भी शामिल थे। चिराग पासवान ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उनके पिता स्व. रामविलास पासवान के पास भी मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का कार्यभार था। वहीं उनके पास भी इसी विभाग का जिम्मा है।
ये भी पढ़ेंः ‘शरद पवार ने BJP के पास भेजा…’ अजित पवार का बड़ा दावा
ये भी पढ़ेंः Modi 3.0 में सुरक्षा पर होगा स्पेशल फोकस, मोदी सरकार के सामने ये होंगे 5 सबसे बड़े चैलेंज
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: 'कनॉट प्लेस आओ या सीधे रामलीला मैदान में मिलो', राहुल गांधी की अपील
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines