चीन में होने वाले शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के शामिल होने की खबर है। पीएम मोदी के चीन जाने से पहले चीन का रुख भारत की तरफ मुड़ने लगा है। चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने अमेरिका के 50% टैरिफ पर भारत को समर्थन दिया है। कहा कि अमेरिका ने भारत पर 50% तक टैरिफ लगाया है और इससे भी अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दी है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। चुप्पी केवल धमकाने वालों को बढ़ावा देती है। चीन भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। वहीं व्यापार पर बात करते हुए राजदूत ने कहा कि हम सभी भारतीय वस्तुओं का चीनी बाजार में प्रवेश का स्वागत करते हैं। भारत आए चीन के नवागत राजदूत शू फेइहोंग ने मीडिया से बातचीत की। बता दें कि चीन के तियानजिन में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक एससीओ शिखर सम्मेलन आयोजित होना है।
‘भारत-चीन की दोस्ती से एशिया को फायदा’
चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि इतने बड़े आकार के दो पड़ोसी देशों के लिए, एकता और सहयोग ही साझा विकास हासिल करने का एकमात्र रास्ता है। चीन और भारत की मित्रता से एशिया को लाभ होता है। हम एशिया में आर्थिक विकास के दोहरे इंजन हैं। कहा कि भारत और चीन की एकता से पूरे विश्व को लाभ होता है। भारत और चीन की जिम्मेदारी है कि वे एक समान और व्यवस्थित बहुध्रुवीय विश्व को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाएं।
यह भी पढ़ें: रूस से तेल खरीदने पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान, बताया कौन है सबसे बड़ा खरीदार?
चीन के बीच सीधी उड़ान की बढ़ी संभावना
राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि भारत और चीन सीधी उड़ानों के समाधान पर चर्चा कर रहे हैं। चीन जीवन के सभी क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान जारी रखने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है, ताकि हमारे देशों के लोग रिश्तेदारों की तरह एक-दूसरे से मिल सकें।
भारत को बताया पार्टनर
राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि चीन और भारत को रणनीतिक आपसी विश्वास बढ़ाना चाहिए और आपसी संदेह से बचना चाहिए। भारत और चीन दोनों देश पार्टनर हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं। हमें बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाना चाहिए।
‘आज दुनिया अशांत दौर से गुजर रही’
शू फेइहोंग ने कहा कि आज दुनिया एक अशांत दौर से गुजर रही है। अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे गहन विकास के दौर से गुजर रही है। अशांति और परिवर्तन के इस दौर में चीन-भारत सहयोग दोनों देशों के लिए लाभदायक है। कहा कि चीन और भारत महत्वपूर्ण पड़ोसी और प्रमुख विकासशील देश हैं। दोनों देश राष्ट्रीय कायाकल्प के महत्वपूर्ण चरण में हैं।
यह भी पढ़ें: व्यापार, सीमा, सीधी उड़ानें… भारत-चीन के बीच बनी इन 10 मुद्दों पर सहमति
संबंधित खबरें
भारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
16 mins ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
15 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
19 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines