रूस से तेल खरीदने पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान, बताया कौन है सबसे बड़ा खरीदार?

भारत के विदेशमंत्री जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि भारत रूस से सबसे ज्यादा तेल नहीं खरीदता है। इसका सबसे बड़ा खरीददार चीन है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री जयशंकर

रूस से तेल खरीदने के मामले पर भारत के विदेशमंत्री जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत रूस से सबसे ज्यादा तेल नहीं खरीदता है। इसका सबसे बड़ा खरीदार चीन है। कहा कि भारत अमेरिका से भी तेल खरीदता है। यह मात्रा बढ़ी भी है। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर इस समय रूस दौरे पर हैं। मॉस्को में एक प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जानकारी दी।

विज्ञापन

रूसी सेना में भारतीय का उठा मुद्दा

मॉस्को में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि मैंने रूसी सेना में कार्यरत भारतीयों का मुद्दा उठाया। हालांकि कई लोगों को रिहा कर दिया गया है। फिर भी कुछ मामले लंबित हैं, जिनमें कुछ लापता हैं। हमें उम्मीद है कि रूसी पक्ष इस मुद्दे को शीघ्रता से सुलझाएगा।

विज्ञापन

‘हम वह देश नहीं…’

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हम वह देश नहीं हैं जिसका 2022 के बाद रूस के साथ व्यापार में सबसे बड़ा उछाल आया। मुझे लगता है कि दक्षिण में कुछ देश हैं। कहा कि हम एक ऐसा देश हैं जहां पिछले कुछ सालों से अमेरिकी कह रहा है कि हमें विश्व ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, जिसमें रूस से तेल खरीदना भी शामिल है।

विज्ञापन

जयशंकर ने किया दूसरे विश्वयुद्ध का जिक्र

मॉस्को में रूसी विदेश मंत्री लावरोव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भारत और रूस के बीच दुनिया के प्रमुख संबंधों में सबसे स्थिर संबंध रहे हैं। कहा कि क्षेत्रीय मुद्दों पर, हमने यूक्रेन, पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व और अफगानिस्तान के घटनाक्रमों पर चर्चा की। भारत का दृष्टिकोण मतभेदों को सुलझाने के लिए आवश्यक बातचीत और कूटनीति पर जोर देना जारी रखता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ