व्यापार, सीमा, सीधी उड़ानें… भारत-चीन के बीच बनी इन 10 मुद्दों पर सहमति

India-China Relation: भारत दौरे पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ एस जयशंकर की बैठक के बाद दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें शुरू होने पर सहमति जताई गई है। इतना ही नहीं, भारत और चीन के बीच तल्खी भी धीरे-धीरे मिट रही है। इसके अलावा, दोनों देशों के बीच रेयर अर्थ और खुदाई की मशीनों की खरीद पर भी बातचीत हुई है।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

India-China Relation: भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच अब दोनों देशों के संबंधों में नई गति देखने को मिली है। 19-20 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में हुई चीनी विदेश मंत्री वांग यी और एस जयशंकर के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों ने सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने, सीधी उड़ानें बहाल करने, वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने और व्यापार मार्गों को पुनः खोलने पर सहमति जताई है। ये कदम इस बात का संकेत हैं कि दोनों देश के रिश्तों को एक नई दिशा मिल रही है। वैश्विक नजरिए से भी भारत और चीन के बीच बनी नई परिस्थिति सकारात्मक होती दिखाई दे रही है।

SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

बता दें कि चीन के विदेश मंत्री भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को उनकी मुलाकात पीएम मोदी से भी हुई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का संदेश दिया है और उन्हें तियोनजित में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया है। वांग यी एस जयशंकर के अलावा देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मिले हैं।

Advertisment

शुरू होंगी सीधी उड़ानें

बैठक के बाद दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें शुरू होगी और वीजा की भी बहाली भी पर भी मंजूरी दी गई है।

मानसरोवर यात्रा रहेगी जारी

दोनों पक्षों ने 2026 में तिब्बत में माउंट कैलाश के लिए भारतीय यात्रियों को तीर्थ जारी रखने के लिए स्वीकृति दी है और इस पर विस्तारित करने पर सहमति जताई है। यात्रा के लिए नाथुला मार्ग को पुन: खोला जाएगा।

रेअर अर्थ मैग्नेट की आपूर्ति बहाल होगी

विदेश मंत्री और वांग यी के बीच हुई वार्ता में भारत की तीन प्रमुख मांगों पर सहमति और सही फैसले लेने का आश्वासन दिया गया है। इनमें उर्वरकों की आपूर्ति में होने वाली दिक्कतों को दूर करने, रेअर अर्थ मैग्नेट की आपूर्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए टनल बोरिंग मशीन का आयात शुरू करना शामिल हैं।

विज्ञापन

सीमा निर्धारण पर भी होगा फैसला

दोनों देशों के बीच ठंडे पड़े संबंधों को सुधारने के लिए उपायों की घोषणा हुई है। मीटिंग में LAC पर शांति और स्थिरता बनाने, सैन्य तनाव को कम करने और आपसी विश्वास को बढ़ाने के लिए नए रास्ते खोजने पर चर्चा हुई है। सीमा निर्धारण के लिए भी समाधान की तलाश है। एक विशेष समूह दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधी समाधानों पर भी काम करेगा।

पर्यटन को बढ़ावा

दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार होने से पर्यटन भी बढ़ेगा। व्यवसाय, मीडिया और अन्य आगंतुकों के लिए वीजा सर्विस की बहाली पर भी एकमत समाधान निकाला जाएगा। NSA डोभाल की पिछले अक्टूबर में रूस के कजान में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग से मुलाकात के बाद दोनों देशों को नई दिशा देने पर सहमति बनी थी।

विज्ञापन

इन मुद्दों पर बनी सहमति

  • भारत और चीन के बीच स्थिर और दूरदर्शी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करने और एक-दूसरे के हित में काम करने की बात पर सहमति हुई। इससे भारत-चीन के विकास को बढ़ावा मिल सकेगा।
  • डिप्लोमेटिक इवेंट्स में दोनों देश एक-दूसरे को सहयोग करने पर सहमत हुए है। चीन 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी में भी भारत का समर्थन देगा।
  • भारत-चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम 2025 में आयोजित करने में होगी, जिसमें दोनों देश एक-दूसरे को सहयोग करेंगे।
  • व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच अंतरराष्टीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर संवाद करने पर सहमति हुई है। नियम-आधारित मल्टीलेटरल ट्रेडिंग सिस्टम को बनाने, दोनों देश के सुरक्षा के लिए मल्टीपोलर वर्ल्ड को बढ़ावा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- PM मोदी से मिले चीन के विदेश मंत्री वांग यी, प्रधानमंत्री को मिला SCO शिखर सम्मेलन का निमंत्रण

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ