'HMPV Virus से निपटने के लिए भारत तैयार', चीन की इस नई बीमारी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का आया बयान

Health Ministry Statement On China HMPV Virus Case : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने HMPV वायरस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि चीन की नई बीमारी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इससे निपटने के लिए भारत तैयार है।

Corona Cases

File Photo

Health Ministry Statement On China HMPV Virus Case : कोरोना वायरस ने साल 2020 में पूरी दुनिया में कहर बरपाया था। अभी लोगों के मन से इसका खौफ निकला ही नहीं था कि चीन का एक नया वायरस फिर अपना पैर पसार रहा है। नए वायरस को लेकर पूरी दुनिया काफी चिंतित है। इसे लेकर भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय का भी बयान सामने आया है। आइए जानते हैं कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को लोगों को भरोसा दिया कि पिछले कुछ हफ्तों से चीन में बढ़ रही सांस संबंधी बीमारियों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसे लेकर भारत पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने चीन में श्वसन संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों की निगरानी के लिए एक समीक्षा बैठक बुलाई है।

चीन के नए वायरस से निपटने के लिए देश तैयार : स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सभी उपलब्ध चैनलों के माध्यम से चीन की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और डब्ल्यूएचओ से नए वायरस की स्थिति के बारे में समय पर अपडेट शेयर करने का अनुरोध किया गया है, ताकि समय रहते जोखिमों से बचा जा सके। हालांकि, भारत सांस संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल, देश में इस बीमारी केसों में वृद्धि देखने को नहीं मिली है।

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

मंत्रालय ने आगे कहा कि देश में पहले से ही HMPV जैसे वायरस प्रचलन में हैं। ऐसे में मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था किसी भी संभावित जोखिमों से निपटने में समक्ष है। उन्होंने लोगों से शांत रहने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानी का पालन करने की अपील की है। हालांकि, चीन ने वायरस के बढ़ते मामलों की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ठंड में हर साल सांस संबंधी समस्याएं होती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ