हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UN में फिर नापाक पाकिस्तान के सपोर्ट में आया चालबाज चीन, भारत-अमेरिका के रास्ते में अटकाया रोड़ा

विज्ञापन

United Nations: संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर चीन पाकिस्तान के सपोर्ट में आ गया है। चीन ने भारत और अमेरिका की ओर से संयुक्त राष्ट्र में लश्कर-ए-तैयबा के शाहिद महमूद को ग्लोबल आतंकवादियों के लिस्ट में शामिल करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी। बता दें कि ये चौथा उदाहरण है, जब चीन ने भारत अमेरिका के प्रस्ताव पर रोक लगाई है।

अभी पढ़ें – संयुक्त राष्ट्र ने भारत की तारीफ की, कहा- इंडिया में 15 साल में 41.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दिसंबर 2016 में महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। बता दें कि इससे पहले सितंबर में भारत-अमेरिका ने आतंकवादी साजिद मीर को ग्लोबल आतंकियों की लिस्ट में शामिल करने की मांग की थी। इस प्रस्ताव पर चीन ने रोक लगा दी थी। साजिद मीर 26/11 का मास्टरमाइंड है।

अभी पढ़ें – संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेज 3 दिन की यात्रा पर पहुंचे भारत, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

इससे पहले अगस्त में भी पठानकोट हमले के साजिशकर्ता अब्दुल रऊफ को, जून में लश्कर के डिप्टी चीफ और आतंकी हाफिज सईद के भाई अब्दुल रहमान मक्की और अब लश्कर के शाहिद महमूद को ग्लोबल आतंकियों की लिस्ट में शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर चीन ने रोड़ा अटकाया है। बता दें कि शाहिद महमूद पहले से ही अमेरिका द्वारा इंटरनेशनल आतंकियों के लिस्ट में शामिल है।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें