---विज्ञापन---

देश angle-right

Children’s Day 2022: बाल दिवस आज, देश के पहले PM पंडित नेहरू को लोग कर रहे हैं याद

Children’s Day 2022: बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। ये दिन पूरी तरह से बच्चों को समर्पित होता है। आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भी है। पंडित नेहरू को बच्चों से काफी लगाव था, जिसकी वजह से उन्हें ‘चाचा नेहरू’ के नाम से भी जाना जाता है। […]

---विज्ञापन---

Children’s Day 2022: बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। ये दिन पूरी तरह से बच्चों को समर्पित होता है। आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भी है। पंडित नेहरू को बच्चों से काफी लगाव था, जिसकी वजह से उन्हें ‘चाचा नेहरू’ के नाम से भी जाना जाता है। यही वजह थी कि उनके जन्मदिन 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अभी पढ़ें Gujarat Election 2022: गुजरात के सूरत में ओवैसी का ‘मोदी मोदी’ के नारों और काले झंडों से स्वागत

---विज्ञापन---

पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री के जबरदस्त योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को लोकतंत्र का चैंपियन बताते हुए कहा कि उनके विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया है।

---विज्ञापन---

खड़गे ने एक ट्वीट में कहा कि पंडित नेहरू- आधुनिक भारत के निर्माता। उनके जबरदस्त योगदान के बिना 21 वें भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के चैंपियन- उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया। एक सच्चे देशभक्त को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सोनिया गांधी ने भी राष्ट्रीय राजधानी में पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक शांति वन पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 68वां दिन, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के हिंगोली से शुरू की पदयात्रा

 

---विज्ञापन---

गूगल ने भी बनाया खास डूडल

गगूल (Google) ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर खास डूडल (Doodle) बनाया है। गूगल ने कोलकाता के स्टूडेंट श्लोक मुखर्जी की एक पेंटिग को डिस्प्ले करते हुए उन्हें विजेता घोषित किया है। श्लोक मुखर्जी ने अपनी पेंटिंग को लेकर कहा कि अगले 25 साल में भारत की बेहतरी के लिए वैज्ञानिक इको फ्रेंडली रोबोट बनाएंगे। भारत पृथ्वी से अंतरिक्ष तक यात्राएं करेगा, भारत योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में और विकास करेगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 14, 2022 09:45 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola