Chief Justice Of India: रिटायरमेंट से एक दिन पहले CJI यूयू ललित ने साझा किए अपने कार्यकाल के शानदार अनुभव, कही यह बात 

सीजेआई यूयू ललित और जस्टिम डीवाई चंद्रचूड़

सीजेआई यूयू ललित और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

Chief Justice Of India: भारत के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने सोमवार को कहा कि वह उपलब्धि की भावना के साथ जा रहे हैं। रिटायरमेंट से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट बार के सदस्यों को संबोधित करते हुए CJI ललित ने कहा “इस अदालत में मेरी यात्रा कोर्ट नंबर 1 में शुरू हुई थी। मैं यहां एक मामले का उल्लेख करने आया था जिसे मैं सीजेआई वाईवी चंद्रचूड़ के समक्ष पेश कर रहा था।

सीजेआई ने आगे कहा मेरी यात्रा अब यहां समाप्त होती है, जहां से मैं गुजर रहा हूं। बता दें कि 8 नवंबर को जस्टिस ललित के रिटायरमेंट के बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत का 50वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा। सोमवर को औपचारिक पीठ में सीजेआई ललित, मुख्य न्यायाधीश-नामित न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी के साथ बैठे।

74 दिनों का कार्यकाल रहा 

भारत की न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में उनका 74 दिनों का संक्षिप्त कार्यकाल था। सीजेआई ने कहा कि वह उपलब्धि की भावना के साथ जा रहे हैं और वह संतुष्टि की भावना के साथ है क्योंकि वह आखिरी बार अदालत से बाहर जा रहे है। CJI ललित ने कहा, “मैंने यहां 37 साल तक अभ्यास किया है, लेकिन मैंने कभी भी दो संविधान पीठों को एक साथ बैठे नहीं देखा। लेकिन मेरे कार्यकाल में, एक विशेष दिन पर, 3 संविधान पीठ एक ही समय में मामलों की सुनवाई कर रहे थे।”

पहले दिन यह किया था वादा 

सीजेआई ललित ने शपथ लेते हुए वादा किया था कि साल भर में कम से कम एक संविधान पीठ काम करने की कोशिश करेगी। बार के सदस्यों ने कहा कि वे सीजेआई ललित को याद करने जा रहे हैं और उन्हें बेंच पर एक सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनने से पहले न्यायमूर्ति ललित एक प्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता थे। उन्हें 13 अगस्त 2014 को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। जस्टिस ललित दूसरे CJI बने जिन्हें बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट की बेंच में पदोन्नत किया गया था। जस्टिस एसएम सीकरी, जो जनवरी 1971 में 13वें CJI बने, मार्च 1964 में सीधे शीर्ष अदालत की बेंच में पदोन्नत होने वाले पहले वकील थे।

इस बड़े केस में थी वकील

जस्टिस ललित का जन्म 9 नवंबर 1957 को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था। उनके पिता, यूआर ललित, बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच में एक अतिरिक्त जज और सुप्रीम कोर्ट में एक वरिष्ठ वकील थे। न्यायमूर्ति ललित ने जून 1983 में एक वकील के रूप में नामांकन किया। उन्होंने आपराधिक कानून में विशेषज्ञता हासिल की और 1983 से 1985 तक बॉम्बे उच्च न्यायालय में अभ्यास किया। उन्होंने जनवरी 1986 में अपनी प्रैक्टिस को दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया और अप्रैल 2004 में उन्हें शीर्ष अदालत द्वारा एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। बाद में उन्हें 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में सुनवाई के लिए सीबीआई का विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ