---विज्ञापन---

Chhath पर सूर्यास्त-सूर्योदय कब होगा? जानें 7-8 नवंबर के लिए दिल्ली से लेकर बिहार तक का समय

Chhath Puja 2024 Sunrise Sunset Timings: छठ का व्रत रखने वाली महिलाओं को सूर्योदय और सूर्यास्त का इंतजार रहता है, ताकि अर्घ्य देकर वे छठ मैया का आशीर्वाद ले सकें। क्योंकि त्योहार में 4 दिन कड़ा अनुष्ठान ही सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए किया जाता है।

---विज्ञापन---

Chhath Puja 2024 Sunrise Sunset Timings: बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 4 दिवसीय छठ पर्व मनाया जा रहा है। 5 नवंबर को शुरू हुआ त्योहार कल सुबह खत्म हो जाएगा। आज महापर्व का तीसरा दिन है। आज शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद कल सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पर्व में सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान अर्घ्य देना बेहद जरूरी अनुष्ठान माना जाता है।

मान्यता है कि इस महापर्व में अनुष्ठान करने पर संतान का जीवन सुखी रहता है। जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है। ऐसे में छठ महापर्व का तीसरा दिन विशेष माना जाता है। वहीं आज के दिन छठ मैया के नाम का व्रत रखने वाली महिलाओं को सूर्योदय और सूर्यास्त का इंतजार रहता है। आइए जानते हैं कि आज सूर्यास्त किस समय होगा और कल सुबह सूर्योदय किस समय होगा? दिल्ली से लेकर बिहार तक सूर्यास्त और सूर्योदय के समय का पूर्वानुमान लगाया गया है, आइए जानते हैं…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण कब लगेगा? कितने मिनट का होगा और कहां-कहां दिखेगा, जानें सबकुछ

दिल्ली से लेकर गुजरात तक सूर्यास्त-सूर्योदय का समय

  • दिल्ली में सूर्योदय 6 बजकर 38 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 32 मिनट पर होगा।
  • बिहार में सूर्योदय 6 बजकर 02 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 05 मिनट पर होगा।
  • पंजाब में सूर्योदय 6 बजकर 43 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 30 मिनट पर होगा।
  • उत्तर प्रदेश में सूर्योदय 5 बजकर 20 मिनट पर और सूर्योदय 5 बजकर 26 मिनट पर होगा
  • पश्चिम बंगाल में सूर्योदय 5 बजकर 50 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 1 मिनट पर होगा।
  • झारखंड में सूर्योदय 5 बजकर 58 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 7 मिनट पर होगा।
  • मध्य प्रदेश में सूर्योदय 6 बजकर 29 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 39 मिनट पर होगा।
  • राजस्थान में सूर्योदय 6 बजकर 41 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 40 मिनट पर होगा।
  • गुजरात में सूर्योदय 6 बजकर 58 मिनट पर और सूर्यास्त 6 बजकर 8 मिनट पर होगा।

यह भी पढ़ें:Chhath Puja पर 2 दिन डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, जानें दिल्ली-गाजियाबाद में किन सड़कों पर नो एंट्री?

---विज्ञापन---

आज दिल्ली-गाजियाबाद में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

बता दें कि दिल्ली मे यमुना नदी में जल प्रदूषण के कारण हाईकोर्ट ने यमुना में छठ अनुष्ठान करने की अनुमति नहीं दी, लेकिन गाजियाबाद में हिंडन नदी के दोनों किनारों पर छठ अनुष्ठान किया जाएगा। इसके लिए आज और कल 2 दिन हिंडन पुल और नदी के आस-पास इलाके में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

First published on: Nov 07, 2024 12:42 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola