Chhath Puja पर 2 दिन डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, जानें दिल्ली-गाजियाबाद में किन सड़कों पर नो एंट्री?

Traffic Advisory in Ghaziabad: आज और कल छठ पूजा के प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे। आज अस्त होते सूर्य को और कल सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। ऐसे में आज और कल गाजियाबाद में छठ पूजा के लिए ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। आइए जानते हैं कि कौन-सी सड़कें आम लोगों के लिए बंद रहेंगी?

Delhi Traffic Advisory
विज्ञापन

Ghaziabad Police Traffic Advisory: बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। आज छठ पूजा का तीसरा दिन है और आज शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। ऐसे में आज और कल गाजियाबाद में छठ पूजा के लिए ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। आज 7 नवंबर की दोपहर से रात लगभग 8 बजे पूजा खत्म होने तक और 8 नवंबर की सुबह 3 बजे से 9 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। गाजियाबाद पुलिस ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है, ताकि लोग बिना किसी रुकावट के त्योहार मना सकें। बता दें कि हिंडन पुल की तरफ जाने वाली सड़क बंद रहेगी। इस पुलिस से वाहनों की आवाजाही बैन रहेगी। इसलिए पुलिस विभाग ने 2 दिन इन पुल से सफर न करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा है।

यह भी पढ़ें:करोड़ों लोगों को मिलेगा सस्ता आटा-चावल, सरकार ने बनाया स्पेशल प्लान, जानें कहां-कैसे-कितने रुपये में मिलेंगे?

विज्ञापन

नदी के दोनों ओर बनाए गए 3 पार्किंग स्पेस

बता दें कि गाजियाबाद में छठ पूजा के प्रमुख पूजा अनुष्ठान GT रोड पर बने ओवरब्रिज के पास हिंडन नदी के दोनों किनारों पर ही किए जाते हैं। इसलिए गाजियाबाद प्रशासन ने 7 और 8 नवंबर के लिए हिंडन नदी के दोनों किनारों का सौंदर्यीकरण किया है। इसलिए ग्रांड ट्रंक रोड पर प्राइवेट और कमर्शियल दोनों प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) पीयूष कुमार सिंह ने आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार, हिंडन नदी के किनारे पर 3 प्रमुख पार्किंग स्थल रहेंगे, जहां पूजा करने के लिए आने-जाने वाले लोग अपने दोपहिया वाहन पार्क कर सकेंगे। 2 पार्किंग स्पेस हिंडन नदी के दोनों ओर हिंडन श्मशान घाट पर और इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क बनाए गए हैं। तीसरा पार्किंग स्पेस हज हाउस के पास बनाया गया है। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9643322904, TI मोहननगर क्षेत्र हेल्पलाइन नंबर 7007847097, TI राजनगर एक्सटेंशन 8130674912, TI वसुंधरा क्षेत्र  हेल्पलाइन नंबर 8787066787 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्राइवेट व्हीकल्स के लिए बंद रहेंगी ये सभी सड़कें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्राइवेट कारों और दोपहिया वाहनों के लिए नई लिंक रोड पर DPS सिद्धार्थ विहार जाने वाली सड़क बंद रहेगी। मेरठ तिराहा रोड से हिंडन पुल की तरफ जाने वाली रोड पर 4 पहिया वाहनों की आवाजाही बैन रहेगी। इन दोनों सड़कों से आने जाने वाले लोग नई लिंक रोड से जल निगम ऑफिस के टी-पॉइंट से होकर नेशनल हाईवे-9 पर निकलेंगे। मोहननगर से हिंडन पुल की तरफ जाने वाली सड़की भी बंद रहेगी। इस सड़क से आने जाने वाले लोग करहेड़ा से नागद्वार, राजनगर एक्सटेंशन होकर निकलेंगे। कनावनी से हिंडन पुल की तरफ जाने वाले वाहन वसुंधरा रोड से आवाजाही करेंगे।

विज्ञापन

कमर्शियल वाहनों की आवाजाही यहां बैन रहेगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नई लिंक रोड, DPS सिद्धार्थ विहार, नए बस अड्डे, मेरठ तिराहा की तरफ से हिंडन पुल की तरफ जाने वाली सड़क सभी कमर्शियल व्हीकल्स के लिए बंद रहेगी, लेकिन यह वाहन मोहननगर से हिंडन पुल की तरफ जा सकते हैं। मोहननगर से लिंक रोड होते हुए उत्तर प्रदेश गेट और नेशनल हाईवे-9 से भी आवाजाही कर सकते हैं। कनावनी से हिंडन पुल रोड, हापुड़ चुंगी से राजनगर एक्सटेंशन रोड भी बंद रहेगी। इसलिए मेरठ से आने वाले कमर्शियल व्हीकल्स मेरठ तिराहा रोड से होते हुए मोहननगर-सीमापुरी जाने वाले सड़क पर ALT चौराहे से मुड़ जाएंगे। हापुड़ चुंगी से डायमंड फ्लाईओवर होते हुए भी जा सकते हैं। भोपुरा तिराहा रोड पर आने वाले कमर्शियल व्हीकल्स के लिए हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर से नागद्वार-करहेड़ा की तरफ जाने वाली सड़क बंद रहेगी। यह वाहन एयरफोर्स गोलचक्कर से मोहननगर, मोहन मिकिन्स यूटर्न से लिंक रोड होते हुए उत्तर प्रदेश गेट से निकल सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ