---विज्ञापन---

देश angle-right

Ghulam Nabi Azad की अस्पताल से सामने आईं तस्वीरें, कुवैत से खुद बताया-कैसी है हालत?

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की कुवैत में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---विज्ञापन---

ऑपरेशन सिंदूर के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बन कुवैत गए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा ने इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही, उन्होंने अस्पताल से गुलाम नबी आजाद की एक तस्वीर भी शेयर की है।

सऊदी अरब और अल्जीरिया में नहीं लेंगे हिस्सा

इसके साथ ही बैजयंत जय पांडा ने अपने X पोस्ट पर बताया कि गुलाम नबी आजाद अब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के आगे के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि प्रतिनिधिमंडल के दौरे के आधे रास्ते में गुलाम नबी आजाद की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उन्होंने बताया कि गुलाम नबी आजाद के कुछ टेस्ट और जांच होनी हैं। बहरीन और कुवैत में हुई बैठकों में दिया गया उनका योगदान भारत के लिए बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली था। लेकिन अब वह अचानक बीमार पड़ गए हैं। हमारा प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब और अल्जीरिया में उनकी उपस्थिति को बहुत याद करेगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जासूसी में पकड़े गए CRPF जवान पर बड़ा खुलासा, आतंकी हमले से 6 दिन पहले तक पहलगाम में था तैनात

गर्मी के कारण बिगड़ी थी तबियत

इस खबर के कुछ घंटों बाद ही गुलाम नबी आजाद के X पर एक पोस्ट हुई। पोस्ट में लिखा कि ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कुवैत में भीषण गर्मी के कारण मेरे स्वास्थ्य पर असर पड़ने के बावजूद, ईश्वर की कृपा से मैं ठीक हूं और जल्दी ठीक हो रहा हूं। सभी टेस्ट के रिजल्ट नार्मल हैं। आप लोगों की चिंता और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। यह वास्तव में बहुत मायने रखता है!’ बता दें कि कुवैत में बहुत ज्यादा गर्मी के कारण गुलाम नबी आजाद की तबीयत बिगड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें कुवैत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

---विज्ञापन---

First published on: May 28, 2025 06:44 AM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola