Chennai News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 38 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने तनाव के चलते खौफनाक कदम उठा लिया। पत्नी जब अपने घर लौटी तो उसे पता लगा। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इंजीनियर अवसाद से ग्रस्त था। दो महीने से उसका एक अस्पताल से इलाज चल रहा था।
तनाव में उठाया कदम
पुणे में भी कुछ दिन पहले ऐसा मामला सामने आया था। सामने ये भी आ रहा है कि काम के बोझ के कारण दबाव की वजह से इंजीनियर ने खौफनाक कदम उठाया। इंजीनियर ने बिजली का करंट लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इंजीनियर की पत्नी पूजा करने के लिए मंदिर गई हुई थी। लौटने पर पता लगा कि पति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में 12 रिजर्व सीट, मुकेश अहलावत को मंत्री बना ‘आप’ की इन 20% वोट पर है ‘नजर’
मामला चेन्नई के पुराने महाबलीपुरम रोड के नजदीक पड़ते तंजबूर का है। जहां अपने घर में इंजीनियर ने खुदकुशी कर ली। इंजीनियर ने बिजली के तार अपने पूरे शरीर पर लपेटे। जिसके बाद स्विच ऑन कर दिया। करंट से झुलसने के कारण इंजीनियर की मौत हो गई। पत्नी मंदिर से लौटी तो दरवाजा बंद मिला। जिसके बाद पत्नी ने दूसरी चाबी से ताला खोला। अंदर का नजारा देख महिला के होश उड़ गए।
महिला इंजीनियर की हुई थी मौत
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मृतक की पहचान कार्तिकेयन के तौर पर हुई है। जो 15 साल से पल्लवरम की एक सॉफ्टवेयर फर्म में जॉब करता था। वह मूलरूप से थेनी इलाके का रहने वाला था। दो महीने से इंजीनियर तनाव में था। मरने से पहले इंजीनियर ने कपड़े उतार दिए। सिर्फ अंडरगारमेंट्स पहनकर बिजली के तार लपेट लिए। कुछ दिन पहले काम के दबाव में पुणे की Ernst & Young India फर्म में काम करने वाली इंजीनियर की भी जान चली गई थी। इंजीनियर की पहचान 26 वर्षीय अन्ना सेबेस्टियन के तौर पर हुई थी।
यह भी पढ़ें:अन्ना सेबेस्टियन की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, उठाया ये बड़ा कदम
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines