Chennai Company Gift: चेन्नई की एक कंपनी ने कर्मचारियों को क्रिसमस पर महंगे गिफ्ट दिए हैं। सरमाउंट लाॅजिस्टिक्स साॅल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को टाटा की कार, एक्टिवा और बाइक उपहार में दी हैं। कंपनी के मालिक ने ये उपहार कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए दिया है। जानकारी के अनुसार कंपनी के 20 कर्मचारियों ने टारगेट हासिल किया था, इसके बाद मालिक ने उनको कार, बाइक और स्कूटी उपहार में दी।
बता दें कि यह कंपनी माल ढुलाई में देरी, अकुशल आपूर्ति श्रृंखला समाधान जैसी लाॅजिस्टिक्स क्षेत्र की आम चुनौतियों का समाधान करती है। कंपनी के फाउंडर और एमडी डेन्जिल रायन ने बयान में कहा हमारा मिशन सभी आकार के बिजनेस के लिए लाॅजिस्टिक्स को सरल बनाना है। हमारा लक्ष्य ऐसे समाधान प्रदान करना है जो न केवल कुशल हों, बल्कि पर्यावरण के प्रति सचेत हों।
ये भी पढ़ेंः ‘मनुस्मृति का अपमान करना अपराध…’, जानें BJP नेता राम माधव ने अंबेडकर-संविधान पर क्या कहा?
हीरा कारोबारी भी दे चुके हैं महंगे सामान
कर्मचारियों के उपहार पर उन्होंने कहा इस तरह की पहल से कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ती है और कंपनी के प्रति उनका जुड़ाव बढ़ता है। प्रेरित कर्मचारी हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ देते हैं। बता दें कि यह इस प्रकार का पहला उदाहरण नहीं है। इससे पहले हीरा इंडस्ट्री के जाने माने उद्योगपति सावजी ढोलकिया कर्मचारियों को तोहफे में कार और घर भी दे चुके हैं। ढोलकिया खास मौकों पर अपने कर्मचारियों को महंगे फ्लैट, लग्जरी कार, ज्वैलरी देकर चर्चाओं में रहते हैं। उनका मानना है कि कर्मचारियों को खुश रखकर ही उनसे बेहतर प्रदर्शन करवाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः अल्लू अर्जुन के घर के बाहर प्रदर्शन, 8 लोग हिरासत में, सुरक्षा बढ़ाई
संबंधित खबरें
बांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
3 mins agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
46 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
3 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
4 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
5 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
6 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines