अल्लू अर्जुन के घर के बाहर प्रदर्शन, 8 लोग हिरासत में, सुरक्षा बढ़ाई

अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर के बाहर उस्मानिया यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने अभिनेता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Allu Arjun house protest

Allu Arjun house protest

विज्ञापन

Protest outside Allu Arjun House: उस्मानिया यूनिवर्सिटी के ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने रविवार शाम फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अभिनेता महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दें और परिवार की मदद करें। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के समय अल्लू अर्जुन घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।

प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें प्रदर्शनकारी अभिनेता के घर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यहां खूब हंगामा काटा और घर के बाहर लगे गमले तोड़ दिए। अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर लोगों से गुजारिश की थी कि वो गलत व्यवहार न करें। इस बीच अल्लू अर्जुन ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल से बचने की अपील की है। अल्लू ने अपने फैंस सम्मान और पाॅजिटीविटी बनाए रखने का आग्रह किया था।

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने अपने सभी फैंस से अपील करते हुए कहा वो हमेशा अपनी भावनाओं को जिम्मेदारी से जाहिर करें। फर्जी आईडी और फर्जी प्रोफाइल के साथ मेरे फैंस के रूप में गलत तरीके से पेश आने वालों में से कोई अपमानजनक पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे लिखा, मैं फैंस से अनुरोध करता हूं वे ऐसी पोस्ट से ना जुड़ें।

विज्ञापन

बीजेपी ने की निंदा

अल्लू अर्जुन के घर हुए हमले की भाजपा ने आलोचना की है। भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला है। आंध्रप्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष ने कहा तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने अल्लू अर्जुन जैसे कलाकार को निशाना बनाकर बेहद शर्मनाक हरकत की है। दक्षिण भारत के सबसे बड़े कलाकार और प्रतिष्ठित व्यक्ति पर इस तरह से पत्थरबाजी और उत्पीड़न करना निदंनीय है, बल्कि पूरी तरह अस्वीकार्य है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ