Cheetah of Namibia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीतों को छोड़ा जाएगा। यह तीन नर और पांच मादा चीते नामीबिया से भारत लाए जा रहें हैं। नामीबिया के हुशिया कोटाको इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इन्हें लाने के लिए बोईंग 747 विशेष विमान पहुंच चुका है। सूत्रों के मुताबिक 16 घंटे का सफर कर बिना रुके यह चीते नामीबिया से भारत लाए जाएंगे।

अभी पढ़ें – World: भारत का स्वदेशी ड्रोन TAPAS-BH-201 दुश्मनों के छुड़ाएगा छक्के, जानें क्या है खास

विज्ञापन

विशेष विमान में पिंजरे रखने की व्यवस्था की गई है। पहले यह चीते नामीबिया से जयपुर लाए जाएंगे। फिर यहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंचाया जाएगा। इसके बाद इन्हें खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन्हें खुले जंगल में छोड़ेंगे। पूरा देश इस समय नामीबिया से आ रहे 8 चीतों का इंतजार कर रहा है।

नेशनल पार्क में इन चीतों के रहने की विशेष व्यवस्था की गई है। इनकी देखरेख करने वाले स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। यह चीते नामीबिया के अलग-अलग इलाकों से लाए जा रहे हैं। इस पूरे मिशन की देखरेख के लिए भारत और नामीबिया सरकार की एक्सपर्ट टीम गठित निगरानी कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नामीबिया से भारत आते वक्त चीतों को खाली पेट रखा जाएगा। कुल 8280 किमी के लंबे सफर में इन्हें खाली पेट इसलिए रखा जा रहा है जिससे इन्हें उल्टी, बैचैनी जैसी समस्या नहीं हो। गौरतलब है कि भारत में 70 साल बाद चीते आ रहे हैं। वर्ष 1952 में भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर देश में चीता को विलुप्त घोषित कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ