अपनी शिकायत का स्टेटस इस पोर्टल पर करें चेक, कल पीएम मोदी करेंगे लॉन्च

पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (सीवीसी) के नए शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। यह पोर्टल नागरिकों को उनकी शिकायतों की स्थिति पर नियमित अपडेट के माध्यम से शुरू से अंत तक जानकारी प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पीएम कल दिल्ली में विजिलेंस जागरुकता सप्ताह को संबोधित करेंगे। विज्ञान भवन में सीवीसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम सीवीसी के शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल को भी लॉन्च करेंगे। जानकारी के मुताबिक यह पोर्टल देश के नागरिकों को उनकी शिकायतों की स्थिति पर नियमित अपडेट के साथ शुरू से अंत तक हर तरह की जानकारी उपल्भ करायेगा।

विज्ञापन

बता दें कि इस वर्ष विजिलेंस जागरुकता सप्ताह का आयोजन 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक किया जा रहा है। जिसे इस बार ‘एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ थीम पर मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पीएम राष्ट्रव्यापी निबंध प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले देश के पांच छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ