Stray Dog attack in Chandigarh: आवारा कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। आए दिन इनके हमले से कई लोग गंभीर रूप से घायल होते रहे हैं। पिटबुल कुत्तों के हमले की चर्चा तो आपने सुनी ही होगी। खतरनाक आवारा कुत्तों का सामना को कब और कहां हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। कई बार तो आवारा कुत्ते इतने खूंखार हो जाते हैं कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ से आया है। यहां आवारा कुत्तों के पीछे पड़ने से एक बच्ची की मौत हो गई।
मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 13 मनीमाजरा का है। यहां दूसरी कक्षा की एक बच्ची के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए। इस वजह से वह इस कदर सहम गई कि उसे पैनिक अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा के परिवार के लोगों ने मौत की वजह कुत्तों के डर की वजह से आया पैनिक अटैक बताया है। परिवार का कहना है कि खतरनाक कुत्तों के पीछा करने की वजह से वह सदमे में चली गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि इस मामले में प्रशासन लापरवाही करता रहा है।
ये भी पढ़ें-थम नहीं रहा सदन से सांसदों का निलंबन, लोकसभा से 3 और कांग्रेस सांसद निलंबित
कम नहीं हो रहा कुत्तों का आतंक
न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के अलावा भी चंडीगढ़ के मनीमाजरा और सेक्टर 38 में कुत्तों के आतंक के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। एक वीडियो में स्कूटी पर सवार होकर जा रहीं एक मां-बेटी के पीछे आवारा कुत्ते पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वजह से स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। बता दें कि तमाम सतर्कता और प्रयासों के बावजूद कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। आए दिन अस्पतालों में कुत्तों काटने की वजह से लोग पहुंचते हैं। कई जगह तो पालतू कुत्ते भी लोगों पर हमला कर देते हैं।
ये भी पढ़ें-जिंदा समझकर रह रहे थे महिला के शव के साथ, जब आने लगी बदबू तो…
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines