जिंदा समझकर रह रहे थे महिला के शव के साथ, जब आने लगी बदबू तो...

Hyderabad Crime News: पुलिस का कहना है कि दोनों की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, इसकी जांच कराई जाएगी। आशंका है कि महिला की मौत बीमारी की वजह से हुई है।

Delhi School Student Harassment

प्राइवेट स्कूल में सीनियर्स ने जूनियर के साथ हैवानियत बरती।

Hyderabad News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसपर पहली बार में शायद आपको विश्वास न हो। आखिर यह कैसे हो सकता है कि कोई शव के साथ एक हफ्ते से ज्यादा समय तक रहे और उसे पता न चले कि वह शव के साथ रह रहा है। यहां एक महिला के शव के साथ उसका भाई और मां एक हफ्ते से रह रहे थे। उन्हें पता ही नहीं था कि वह मर चुकी है। मृतक महिला की उम्र 45 साल थी।

विज्ञापन

इसका जब पता चला तो उन्होंने जो बात बताई वह और भी हैरान करने वाली है। मृतक महिला के भाई और उसकी मां ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि उसकी मौत हो गई है। वे उसे जिंदा समझ रहे थे। जब घर से बदबू आने लगी तो आसपास के लोग परेशान हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला के मृत होने का पता चला। शव सड़ने लगा था।

विज्ञापन

मां और भाई को नहीं लगी खबर तक

विज्ञापन

न्यूज़ बाइट्स ने तेलंगाना टुडे के हवाले से बताया है कि पुलिस के मुताबिक महिला का नाम मुकु राधाकुमारी था। उसका शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा था और उसके भाई और मां को इसकी खबर तक नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की मां विजया लक्ष्मी और भाई मुक्कू प्रवीण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनको मौत के बारे में पता नहीं था।

दोनों की मानसिक हालत ठीक नहीं

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि उन दोनों की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और इसकी जांच कराई जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत बीमारी की वजह से हुई है। महिला का उसके पति से तलाक हो गया था और वह अपनी मां के साथ रहती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ