हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की खास प्लानिंग

केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने की योजना बना रही है, जिसमें महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल को पास कराया जा सकता है. वहीं इसी विशेष सत्र में मानसून सत्र का औपचारिक समापन किया जा सकता है.

विज्ञापन
केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र का औपचारिक समापन नहीं किया है. (Credit-ANI)

महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है. जिसमें केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को पारित करा सकती है. केंद्र सरकार ने अभी तक मानसून सत्र 2026 का सत्रावसान नहीं किया है, जबकि संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन 13 अगस्त को था. इसलिए केंद्र सरकार विशेष सत्र में मानसून सत्र का औपचारिक समापन कर सकती है. सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार के पास दोनों बिल पारित कराने के लिए जरूरी वोटर संख्या है. फिर भी इस छोटे विपक्षी दलों से संपर्क साधा गया है और बातचीत पूरी होते ही संसद का विशेष सत्र की तारीखों की घोषणा की जा सकती है.

Monsoon Session: कितने प्रकार के होते हैं संसद सत्र? क्या होती है सेशन …

विपक्षी दलों से संपर्क साध रही केंद्र सरकार

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार न सिर्फ सहयोगी दलों बल्कि विपक्ष के छोटे दलों से भी बातचीत कर रही है. परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक सहमति बनाने का प्रयास सरकार कर रही है. 17 अप्रैल को बजट सत्र में मोदी सरकार को झटका लगा, जब लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था करने वाला बिल निचले सदन में पारित नहीं हुआ. केंद्र सरकार तमिलनाडु चुनाव के बाद विधेयकों के समर्थन के लिए कांग्रेस से अलग हुए द्रविड़ दल और DMK से बातचीत कर रही है, क्योंकि इन दोनों के 22 सांसद काम आ सकते हैं. DMK परिसीमन बिल के मुखर विरोधियों में से एक है, लेकिन पार्टी अब INDIA ब्लॉक से अलग हो गई है तो समर्थन NDA को मिल सकता है.

विज्ञापन

BRICS फोरम के अनुसार तय होंगी तारीखें

सूत्रों के अनुसार, आगामी 26-27 अक्टूबर को संसद भवन में 12वां BRICS संसदीय फोरम आयोजित होगा, जिसको ध्यान में रखते हुए संसद के विशेष सत्र की तारीखें तय की जा सकती हैं. अगर विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया जाता है तो सांसदों को करीब एक सप्ताह पहले नोटिस जारी किया जा सकता है. वहीं विशेष सत्र 20 अक्टूबर के बाद और 25 अक्टूबर से पहले बुलाया जा सकता है.

Parliament Monsoon Session 2025: प्रश्नकाल और शून्यकाल क्या होता …

विज्ञापन

बिल पास कराने के लिए वोटों का समीकरण

बता दें कि केंद्र सरकार को संविधान संशोधन विधेयक पास कराने के लिए संसद में विशेष बहुमत की जरूरत होगी, जो दोनों सदनों में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत होगा. वर्तमान में NDA के पास संसद के दोनों सदनों में बहुमत तो है, लेकिन दो-तिहाई यानी 360 वोट नहीं है. लेकिन सत्र के बाद संसद में सरकार की स्थिति में सुधार हुआ है. तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद और शिवसेना (UBT) के 6 सांसद NDA में शामिल हो गए हैं. केंद्र सरकार को अन्य दलों जैसे NCP-SP के 8 सांसदों का समर्थन की उम्मीद है लेकिन इसके लिए शर्त रखी गई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola