भारत में 2011 के बाद अगले साल होने वाली जनगणना की तारीखों का ऐलान हो गया है और इस सिलसिले में केंद्र सरकार ने तैयारियों भी तेज कर दी हैं. शेड्यूल का ऐलान होने से कुछ महीने पहले ही केंद्र सरकार ने जनगणना के दौरान भारतीयों से पूछे जाने वाले 33 सवालों की लिस्ट भी जारी कर दी थी. इस बार की जनगणना के दौरान घर-घर जाकर लोगों से उनके मकान, परिवार, बुनियादी सुविधाओं और इस्तेमाल में आने वाले संसाधनों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी. जनगणना आयुक्त के नोटिफिकेशन के मुताबिक, देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना की प्रक्रिया 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगी.
पहले चरण के जनगणना में शामिल नहीं कई राज्य
जनगणना के लिए रेफ्रेंस डेट 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि निर्धारित की गई है. हालांकि, कुछ राज्यों और क्षेत्रों को अभी जनगणना की लिस्ट से बाहर रखा गया है. मणिपुर में अगली घोषणा तक जनगणना की तारीख तय नहीं की गई है. इसके अलावा चुनावी राज्यों गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित इलाकों में जारी शेड्यूल के दौरान जनगणना नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया शेड्यूल; 25 जनवरी से 28 फरवरी तक पूरी होगी गिनती
सेल्फ-कैल्कुलेशन की भी सुविधा उपलब्ध
भारत के जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जनगणना का रिव्यू फेज 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक आयोजित किया जाएगा. इससे पहले नागरिकों को सेल्फ-कैल्कुलेशन की सुविधा भी मिलेगी. इसके तहत 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक लोग खुद अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Explainer: भारत में कौन कराता है जनगणना, क्या है इतिहास और कौन था जनक? पढ़ें Census से जुड़े 9 बड़े घटनाक्रम
जनगणना में पूछे जाएंगे कौन-कौन से 33 सवाल?
- भवन नंबर और जनगणना मकान नंबर?
- मकान के फर्श में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री?
- मकान की दीवार में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री?
- मकान की छत में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री?
- मकान का उपयोग किस काम के लिए होता है?
- मकान की स्थिति कैसी है?
- परिवार का क्रमांक?
- परिवार में सामान्य रूप से रहने वाले लोगों की कुल संख्या?
- परिवार के मुखिया का नाम?
- परिवार के मुखिया का लिंग?
- परिवार का मुखिया SC/ST या अन्य वर्ग से संबंधित है या नहीं?
- मकान के स्वामित्व की स्थिति?
- परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या?
- परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या?
- पीने के पानी का मुख्य स्रोत?
- पेयजल स्रोत की उपलब्धता?
- रोशनी का मुख्य स्रोत?
- शौचालय की उपलब्धता?
- शौचालय का प्रकार?
- गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था?
- स्नानघर की उपलब्धता?
- रसोईघर और LPG/PNG कनेक्शन की उपलब्धता?
- खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला मुख्य ईंधन?
- रेडियो या ट्रांजिस्टर की उपलब्धता?
- टेलीविजन की उपलब्धता?
- इंटरनेट सुविधा?
- लैपटॉप या कंप्यूटर की उपलब्धता?
- टेलीफोन, मोबाइल फोन या स्मार्टफोन की उपलब्धता?
- साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल या मोपेड?
- कार, जीप या वैन की उपलब्धता?
- परिवार द्वारा खाया जाने वाला मुख्य अनाज?
- परिवार से संबंधित अन्य निर्धारित जानकारी?
- मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए)?
- स्व-गणना से मिलेगी जानकारी दर्ज करने की सुविधा?
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
3 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
7 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
7 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
9 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
10 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
10 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
11 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines