भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहा विवाद अब उनके पुराने प्रशासनिक कार्यकाल तक पहुंच गया है. SIR को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर आए ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग के बीच केरल सरकार ने करीब दो दशक पुरानी एक विजिलेंस जांच से जुड़ी फाइलें फिर से खोल दी हैं. मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश कुमार केरल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव के पद पर तैनात थे.
केरल के गृह विभाग ने विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (VACB) की उस शुरुआती जांच से संबंधित रिकॉर्ड मांगे हैं, जो एक मलेशियाई इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या के बाद शुरू हुई थी. ली सी बीन पाटी-बेल (PATI-BEL) के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर थे. पाटी-बेल एक इंडो-मलेशियाई कंसोर्टियम था, जो केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत एमसी रोड के अपग्रेडेशन का काम कर रहा था.
यह भी पढ़ें: ‘लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद’, ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
इंजीनियर की आत्महत्या के बाद शुरू हुई जांच
रिपोर्टों के मुताबिक ली सी बीन ने 2006 में कुआलालंपुर में आत्महत्या कर ली थी. उस समय प्रोजेक्ट से जुड़े बिलों के भुगतान और काम को लेकर सरकारी अधिकारियों के साथ विवाद की बात सामने आई थी. उनकी आत्महत्या के बाद सामने आए नोट में कथित तौर पर कुछ सरकारी अधिकारियों का जिक्र था. साथ ही प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों से संबंधित आरोप लगाए गए थे. इसी विवाद के बाद तत्कालीन एलडीएफ सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे.
आत्महत्या नोट में ज्ञानेश कुमार का भी नाम?
रिपोर्टों में कहा गया है कि ज्ञानेश कुमार का नाम भी उस आत्महत्या नोट में आया था. हालांकि, मौजूदा रिकॉर्ड के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि इन आरोपों में उनके खिलाफ कोई अपराध सिद्ध हुआ था. पुरानी विजिलेंस जांच आगे नहीं बढ़ सकी और बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया. सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान मामले से जुड़े कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी उपलब्ध नहीं हो पाए थे.
यह भी पढ़ें: ‘ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता’, ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया ‘वैनिश कुमार’
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
2 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
4 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
6 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
9 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
9 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
10 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines