Passport Scam: न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित तौर पर जाली दस्तावेजों का उपयोग करके गैर-निवासियों सहित अयोग्य व्यक्तियों को पासपोर्ट जारी करने को लेकर बंगाल और सिक्किम के 50 से अधिक ठिकानों पर रेड मारी है। सीबीआई ने इसके लिए सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित 24 लोगों पर मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गंगटोक में एक अधिकारी और एक बिचौलिए को सीबीआई ने हिरासत में लिया है।
अधिकारी ने बताया है कि FIR में 16 अधिकारियों सहित 24 व्यक्तियों का उल्लेख है जो कथित तौर पर रिश्वत के बदले जाली दस्तावेजों का उपयोग करके अयोग्य व्यक्तियों को पासपोर्ट दे रहे थे। उन्होंने कहा कि तलाशी कोलकाता, सिलीगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर हो रही है।
यह भी पढ़ेंः Law कमीशन की रिपोर्ट तैयार, लोकसभा और विधानसभा चुनाव को एक साथ कराने की सिफारिश
कई संदिग्ध CBI के रडार पर
अधिकारी ने आगे बताया है कि फिलहाल तलाशी चल रही है और कई संदिग्ध रडार पर हैं। हमने रैकेट में सरकारी अधिकारियों के शामिल होने से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।’ दूसरी ओर, सीबीआई ने शुक्रवार को पोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के तहत काम कर रहे एक डॉक्टर को 54,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि जाल बिछाकर स्वास्थ्य अधिकारी को गुरुवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके बाद उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। सीबीआई अधिकारियों ने आरोपी के पारादीप, कटक और बालासोर स्थित परिसरों की तलाशी भी ली और 17 लाख रुपये व 20,558 अमेरिकी डॉलर नकद जब्त करने के साथ कई दस्तावेज भी बरामद किए। इनमें ओडिशा और तेलंगाना के हैदराबाद में विभिन्न स्थानों पर संपत्तियों के दस्तावेज शामिल हैं।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
49 mins agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
1 hr agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
13 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines