फर्जी पासपोर्ट को लेकर CBI का बड़ा एक्शन, सिक्किम-बंगाल में 50 ठिकानों पर छापेमारी, कई संदिग्ध रडार पर

CBI big action on fake passports : सीबीआई ने फर्जी पासपोर्ट को लेकर, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में एक पासपोर्ट रैकेट का खुलासा किया है। सीबीआई ने जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के आरोप में, सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

CBI attack

File Photo

CBI big action on fake passports : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सिक्किम और पश्चिम बंगाल में एक पासपोर्ट रैकेट का खुलासा किया है, टीम 50 जगहों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि सिलीगुड़ी में पासपोर्ट सेवा मिनी सेंटर के एक सीनियर सुपरिटेंडेंट को एक बिचौलिए के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह तलाशी कोलकाता, सिलीगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई संदिग्ध रडार पर

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीबीआई टीम को जानकारी मिली कि सरकारी अधिकारियों की मदद से एक निजी व्यक्ति, एक नेटवर्क का हिस्सा है, जो जाली कागजात पर पासपोर्ट जारी करने में मदद करता है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, तलाशी चल रही है और कई संदिग्ध रडार पर हैं, हमने रैकेट में सरकारी अधिकारियों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन

जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी कर रहे थे

सीबीआई ने जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के आरोप में सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर में 16 अधिकारियों सहित 24 व्यक्तियों के नाम हैं, जो कथित तौर पर रिश्वत के बदले में गैर-निवासियों सहित अयोग्य व्यक्तियों को जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी कर रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ