Captain Anshuman Singh Wife Smriti Profile: देश के लिए अपनी जान गंवाने वाले कैप्टन अंशुमन सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। गत 5 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलंकरण समारोह में बलिदान कैप्टन के परिवार को अवार्ड प्रदान किया। कैप्टन अंशुमन की पत्नी स्मृति और मां मंजू सिंह ने अवार्ड ग्रहण किया, लेकिन अवार्ड ग्रहण करने के बाद स्मृति सुर्खियों में आ गईं। पहले तो अवार्ड लेते समय स्मृति को भावुक देखकर देशवासी भावुक हो गए।
इसके बाद मीडिया से बात करते जब स्मृति ने अंशुमन के साथ अपनी प्रेम कहानी, उनसे हुई आखिरी बातचीत के बारे में बताया तो उस समय के माहौल ने देशवासियों को और भावुक कर दिया। स्मृति के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। देशवासी स्मृति के प्रति सहानुभूति दिखाने लगे। इस बीच दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई। दिल्ली के अहमद ने स्मृति की मेडल लेते हुए फोटो पर अश्लील कमेंट कर दिया। फिर अंशुमन के मां-बाप ने स्मृति ने गंभीर आरोप लगाए, जिन पर पलटवार करते हुए स्मृति ने अपना पक्ष रखा। फिलहाल मामला चर्चा में है, इस बीच आइए स्मृति के बारे में जानते हैं…
यह भी पढ़ें:कैप्टन अंशुमन की विधवा का पलटवार; जानें स्मृति ने सास-ससुर के आरोपों पर क्या कहा?
पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली स्मृति सिंह
उत्तर प्रदेश के देवरिया के लार विकास खंड के बरडीहा दलपत गांव निवासी कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति सिंह पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम राजेश सैनी है। उनके माता-पिता दोनों प्रिंसिपल हैं। स्मृति ने इंजीनियरिंग की हुई है और अंशुमन से उसकी मुलाकात इंजीनियरिंग करते हुए हुई थी। 8 साल दोनों की प्रेम कहानी चली। फरवरी 2023 में शादी हुई, लेकिन 2 महीने बाद ही अंशुमन की पोस्टिंग सियाचिन में हो गई।
जुलाई 2023 में अंशुमन बलिदान हो गए। आज स्मृति अंशुमन की विधवा हैं। मायके में रहती हैं और स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही हैं। 19 जुलाई 2023 को सियाचिन में हुए अग्निकांड में लोगों की जान बचाते हुए अंशुमन झुलस गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। 26 जनवरी 2024 को अंशुमन को उनकी बहादुरी के लिए कीर्ति चक्र अवार्ड देने का ऐलान किया गया। गत 5 जुलाई को अंशुमन की पत्नी और मां ने अवार्ड रिसीव किया।
यह भी पढ़ें: बेटा नहीं रहा, बहू छोड़ गई, इज्जत भी गंवाई…बलिदानी कैप्टन अंशुमन सिंह के मां-बाप क्यों हुए स्मृति के खिलाफ?
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
15 mins ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
56 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
3 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
5 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
5 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines