Canada Khalistani terrorist Arsh Dalla in police custody: कनाडा में खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे पहले आज दिन में पंजाब पुलिस ने अर्श डल्ला के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया था। दोनों पर सिख कार्यकर्ता की हत्या में शामिल हैं। अर्श की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है, जानकारी के अनुसार अर्श खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का कार्यवाहक प्रमुख है और भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने उसे वांछित अपराधी घोषित किया हुआ है।
भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने कनाडा में अर्शदीप डल्ला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें डल्ला पर 28 अक्टूबर को मिल्टन शहर में एक सशस्त्र मुठभेड़ में संलिप्तता होने का आरोप लगा था। डल्ला मूल रूप से पंजाब के मोगा का रहने वाला है। इंडियन खुफिया एजेंसियों ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। उस पर ड्रग्स तस्करी और आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है।
ये भी पढ़ें: Video: मंदिरों पर हमले के बाद दिल्ली में बवाल, कनाडाई दूतावास के बाहर पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़े प्रदर्शनकारी
निज्जर के बाद संभाल रहा है संगठन की कमान
आज सुबह पंजाब पुलिस ने डल्ला गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 9 अक्टूबर 2024 को फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह हरि नौ की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। एनआईए का दावा है कि डल्ला विदेशों में अपने गैंग के लिए नए लोगों को भर्ती करता है। वे खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद संगठन का पूरा काम देख रहा है।
पंजाब में गैंगस्टरों से लेता है काम
पंजाब में वह कई गैंगस्टरों व आतंकियों से संपर्क में रहता है और जरूरत पड़ने पर अपने फायदे के लिए उन्हें यूज करता है। बता दें डल्ला पर 7 नवंबर 2024 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या करवाने का आरोप है। वह भारत में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था, इससे पहले उसे पकड़ लिया गया है। भारतीय खुफिया एजेंसियां कनाडा सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क साध रही हैं।
ये भी पढ़ें: Video: राजस्थान के मंदिर में चाकूबाजी, अघोरी ने संत पर बोला हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
संबंधित खबरें
सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
30 mins agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
59 mins agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
2 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
3 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
5 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
5 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
6 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
6 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
7 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines