Video: मंदिरों पर हमले के बाद दिल्ली में बवाल, कनाडाई दूतावास के बाहर पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़े प्रदर्शनकारी

Delhi Canada High Commission Protest : कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की ओर से हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसे लेकर नई दिल्ली में हिंदू और सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया। कनाडाई दूतावास जा रहे प्रदर्शनकारियों ने बीच में ही रोक दिया।

Delhi protest

दिल्ली में कनाडाई दूतावास के बाहर प्रोटेस्ट।

विज्ञापन

Delhi Canada High Commission Protest : कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हाल ही में हुए हमलों के विरोध में रविवार को दिल्ली में जमकर बवाल हुआ। लोगों ने दिल्ली में स्थित कनाडाई दूतावास के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।

कनाडा के ब्रैम्पटन में 3 नवंबर को हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने महिलाओं और बच्चों समेत हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला किया और उन पर लाठियां चलाई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना की निंदा की थी। इस हमले के विरोध में हिंदू सिख ग्लोबल फोरम के कार्यकर्ता नई दिल्ली स्थित कनाडाई उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए।

विज्ञापन

पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़े प्रदर्शनकारी

विज्ञापन

प्रदर्शनकारी चाणक्यपुरी स्थित कनाडा उच्चायोग की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें तीन मूर्ति मार्ग पर रोक दिया और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी। इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए और जमकर नारे लगाए। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मान रहे थे। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिस पर लिखा था कि एकजुट हैं हिंदू और सिख और कनाडा में मंदिरों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

जानें क्या बोले हिंदू सिख ग्लोबल फोरम अध्यक्ष?

इसे लेकर हिंदू सिख ग्लोबल फोरम अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि कनाडा में हो रहे हमलों के खिलाफ यह विरोध मार्च निकाला गया। वहां हिंदू और सिख समुदायों को निशाना बनाकर ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मंदिरों पर हमला करना गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ