चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कंडक्टर ने ऐसे बचाई 35 यात्रियों की जान, वीडियो हो रहा वायरल

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में 23 मई को एक बड़ी दुर्घटना टल गई जब चलती बस के ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। ड्राइवर को गिरते देख कंडक्टर ने तुरंत हाथ से ब्रेक दबा दिया और बस रोक दी, जिससे सभी यात्रियों की जान बच गई।

Tamil Nadu Bus Driver

तमिलनाडु के डिंडीगुल ज़िले में एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती बस में अचानक ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इस गंभीर स्थिति में बस कंडक्टर की सतर्कता ने सभी यात्रियों की जान बचा ली। यह घटना 23 मई को हुई और इसका वीडियो बस में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती बस का ड्राइवर अचानक अपनी सीट से नीचे गिर जाता है। जैसे ही कंडक्टर की नजर ड्राइवर पर पड़ी, उसने बिना समय गंवाए हाथ से ब्रेक दबा दिया और बस को रोक दिया। कंडक्टर की इस सूझबूझ से बस में सवार 35 से अधिक यात्रियों की जान बच गई।

विज्ञापन

बस ड्राइवर की मौत

हालांकि, कंडक्टर की तेज कार्रवाई भी ड्राइवर की जान नहीं बचा सकी। उसे दिल का तेज दौरा पड़ा था और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब ड्राइवर गिरा, तब कई यात्री उसकी मदद के लिए आगे आए, लेकिन अफसोस कि डॉक्टरों के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

यात्रियों और कंडक्टर से हुई पूछताछ

वीडियो में यह भी देखा गया कि बस की अगली सीट पर बैठी एक महिला ब्रेक लगने के झटके से गिर गई। बाकी यात्री भी घबराए हुए नजर आए। मामले की जांच जारी है। स्थानीय पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा कंडक्टर और यात्रियों से पूछताछ की गई है ताकि घटना की पूरी जानकारी हासिल की जा सके।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। नवंबर 2023 में, बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) के 39 वर्षीय ड्राइवर किरण की यशवंतपुर के पास बस चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। वह नेलमंगला से यशवंतपुर जा रही बस चला रहे थे, जब उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और वे बेहोश हो गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ