Jet Fuel Price Hiked: आज साल 2025-26 का बजट पेश होने से पहले एयरलाइंस को बड़ा झटका लगा है। इससे हवाई यात्रियों की जेब पर भी असर पड़ेगा। क्योंकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। ATF कीमतों में करीब 5078.25 रुपये प्रति किलो लीटर की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आज एक फरवरी 2025 से हवाई ईंधन दिल्ली में 95533.72 रुपये, कोलकाता में 97961.61 रुपये, मुंबई में 89318.90 रुपये और चेन्नई में 98940.19 रुपये में मिलेगा।
बता दें कि हवाई ईंधन महंगा होने से एयरलाइंस का खर्चा बढ़ेगा। एयरलाइंस इस खर्च को पूरा करने के लिए टिकटों के रेट बढ़ाएंगी। इससे हवाई सफर महंगा होगा और लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। इससे पहले जनवरी 2025 में ATF कीमतों में 1401.37 रुपये प्रति किलो लीटर की कटौती हुई थी। दिसंबर 2023 में 1318.12 रुपये प्रति किलो लीटर की बढ़ोतरी हुई थी और नवंबर 2023 में भी 2941.5 रुपये प्रति किलो लीटर दाम बढ़े थे। साल 2025 में पहले महीने दाम घटाे और दूसरे महीने बढ़े हैं।
फ्लाइट टिकट किराये में 50% की कटौती
बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने महाकुंभ के लिए हवाई टिकटों के रेट घटा दिए हैं। करीब 50 प्रतिशत कटौती की गई है। नई घोषणा लागू हो चुकी है। 23 जनवरी को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस के साथ एक बैठक की थी, जिसमें टिकट रेट घटाने का फैसला लिया गया था। इससे पहले DGCA ने महाकुंभ के लिए बढ़ती मांग का देखते हुए 81 फ्लाइटों को मंजूरी दी थी। ऐसे में आजकल प्रयागराज के लिए 132 फ्लाइट हो गई हैं। हालांकि इन एक्स्ट्रा फ्लाइटों के कारण टिकटों के किराये में भी भारी इजाफा हुआ। खासकर दिल्ली-प्रयागराज रूट पर हवाई किराया 21 गुना बढ़ गया था, लेकिन मंत्रालय ने किराये में 50 फीसदी की कटौती करके महाकुंभ श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
10 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
10 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines