Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल (1 फरवरी 2024) को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह छठी बार है जब वह बजट पेश करने जा रही हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 के चलते यह अंतरिम बजट है। वहीं, चुनावी साल होने के चलते इस बार बजट से एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार देश की आर्थिक स्थिति का लेखाजोखा बताने के लिए बजट से पहले वित्त मंत्रालय यह सर्वे पेश करता है। पहला इकोनॉमिक सर्वे साल 1950-51 में पेश किया गया था।
सीतारमण पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं
जानकारी के अनुसार निर्मला सीतारमण पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। बजट से आम लोगों को टैक्स में छूट मिलने की उम्मीद है। वहीं, केंद्र सरकार पहले से इस बजट में किसान, महिलाओं और युवाओं समेत अन्य आम जन से जुड़े मुद्दों पर फोकस होने की बात कर चुकी है। बजट पर 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन राष्ट्रपति सत्र को संबोधित करती हैं। कल सुबह 11 बजे बजट बजे पेश किया जाएगा। आइए आपको बजट के बारे में अनजाने और रोचक तथ्यों के बारे में बताते हैं।
जानें बजट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
- पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तीन ऐसे लोग हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए बजट पेश किया था।
- आजादी के बाद साल 1947 से अभी तक कुल 91 बार बजट पेश किए जा चुके हैं।
- 1977 में वित्त मंत्री हीरूभाई एम पटेल ने शब्दों के लिहाज से सबसे छोटा (800 शब्द) का बजट भाषण दिया था।
- सबसे लंबा बजट भाषण (2 घंटे 40 मिनट तक) केंद्रीय बजट 2021 में निर्मला सीतारमण ने दिया था।
- अभी तक मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा 10 बार बजट पेश किया है।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
4 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
6 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
11 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
13 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
14 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines