---विज्ञापन---

Budget 2024: क्या नई कार खरीदना होगा सस्ता? जानें, ऑटो इंडस्ट्री की बजट से क्या है उम्मीदें?

Budget 2024: 1200 cc तक इंजन वाली कारों पर 18% जीएसटी लगता है। इसके अलावा एसयूवी और अन्य लग्जरी गाड़ियां खरीदने पर 28 फीसदी तक जीएसटी देना पड़ता है।

Budget 2024: क्या बजट के बाद कार लेना सस्ता होगा? क्या बजट में इलेक्ट्रिक कारों में मिलने वाली छूट बढ़ने वाली है? ऐसे तमाम सवाल इन दिनों लोगों के जेहन में हैं। जहां लोग चाहते हैं कि उनके लिए फोर व्हीलर की सवारी सस्ती हो वहीं, ऑटोमोबाइल कंपनियां भी सरकार से इलेक्ट्रिक वाहन के लिए किए जाने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर पर रियायतें जारी रखने और उन्हें बढ़ाने की आस लगाए बैठी है।

31 मार्च 2024 को खत्म हो रही है छूट

जानकारी के अनुसार फिलहाल सरकार FAME-II योजना के तहत ईवी व्हीकल खरीदने के लिए छूट देती है। 31 मार्च 2024 को यह छूट खत्म हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार FAME-III योजना को बजट में पेश करेगी, जिसमें पहले से अधिक छूट मिलेगी। ऑटोमोबाइल कंपनियां इस बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद बढ़ाने के लिए लोगों को इन्हें खरीदने पर टैक्स में पहले से अधिक छूट देने की उम्मीद लगा रही है।

---विज्ञापन---

28 फीसदी तक जीएसटी देना पड़ता है

जानकारों की मानें तो सरकार को खासकर लग्जरी कारों की खरीद में ली जाने वाली जीएसटी पर कटौती करनी चाहिए, जिससे यह महंगी गाड़ियां पहले से ज्यादा संख्या में बिक सकें। यहां बता दें 1200 cc तक इंजन वाली कारों पर 18% जीएसटी लगता है। इसके अलावा 1200 cc से 1500 cc तक की कारों पर 18% तक जीएसटी और एसयूवी और अन्य लग्जरी गाड़ियां खरीदने पर 28 फीसदी तक जीएसटी देना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Budget 2024: इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस, जानें बजट से लोगों की 5 बड़ी उम्मीदें

---विज्ञापन---

वित्तीय सहायता का ऐलान करेगी

जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। ऑटो सेक्टर को उम्मीद है कि सरकार ईवी व्हीकल के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता का ऐलान करेगी। Mercedes-Benz के इंडिया एमडी संतोष अय्यर ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा- उन्हें उम्मीद है कि सरकार ग्रीन मोबिलिटी बढ़ाने के अपने प्लान को और तेज गति से आगे बढ़ाएगी। इसके लिए वाहन निर्माता कंपनियों को बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं लागू करने के लिए रियायत मिलेगी।

First published on: Jan 30, 2024 02:28 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola