Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि केंद्र सरकार उन गरीब कैदियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जो जमानत पाने में असमर्थ हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे गरीब व्यक्तियों की केंद्र सरकार मदद करेगी जो जुर्माना या जमानत राशि देने में असमर्थ हैं। ऐसे कैदियों को केंद्र सरकार की ओर से आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
और पढ़िए – केंद्र सरकार के बजट पर TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का तंज, बोले- हम दो… हमारे दो
2022 में पीएम मोदी ने कही थी ये बात
बता दें कि 2022 में मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि वे जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता दें और उन्हें कानून के अनुसार, मानवीय आधार पर रिहा करें।
प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर जिले में जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति होनी चाहिए ताकि इन मामलों की समीक्षा की जा सके और जहां संभव हो ऐसे कैदियों को जमानत पर रिहा किया जा सके।
और पढ़िए – रक्षा से लेकर रेलवे बजट तक जानें किसको-कितने लाख करोड़ रुपये मिले?
बता दें कि जुलाई 2019 में वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद सीतारमण अपना पांचवां पूर्ण बजट पेश किया। बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू हुआ था। 87 मिनट लंबे भाषण में निर्मला सीतारमण ने किसानों, महिलाओं, सीनियर सिटीजन, छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: सरकार ने EC में अपना चेला बैठा रखा है, उन्हें भगाकर रहेंगे- खरगे
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines