Budget 2023: आम बजट पेश होने से पहले सभी राजनीतिक दलों ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से यह मांग की है। एएनआई की खबर के मुताबिक सभी दलों ने बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी की बजाए तीन दिन पहले 10 फरवरी को ही स्थगित करने का आग्रह किया है।
स्पीकर ने दिया यह जवाब
जानकारी के मुताबिक यह मांग आज की लोकसभा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के दौरान की गई। सूत्रों के अनुसार, “अध्यक्ष ने उनकी इस मांग को सरकार को बता देने का आश्वासन दिया है। बता दें बजट सत्र मंगलवार को संसद के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले अभिभाषण के साथ शुरू हुआ।
और पढ़िए – इन 12 देशों में नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स, देखें लिस्ट…
सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा
केंद्रीय बजट 2023-24 से पहले आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल (1 फरवरी) को पेश करेंगी। बजट सत्र 6 अप्रैल तक 27 बैठकों में होगा जिसमें बजट कागजातों की जांच के लिए एक महीने का अवकाश होगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा। बजट सत्र के दूसरे भाग के लिए संसद 12 मार्च को संसद फिर से शुरू होगी और 6 अप्रैल को समाप्त होगी।
और पढ़िए – इस टीम ने तैयार किया बजट, 10 दिन घर-परिवार से रहते हैं दूर
पीएम मोदी लोकसभा और राज्यसभा में जवाब देंगे
बता दें सत्र के पहले भाग में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा और राज्यसभा दोनों में बहस का जवाब देंगे। सरकार बजट सत्र में अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की भी कोशिश करेगी। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, वर्तमान में राज्यसभा में 26 और लोकसभा में नौ विधेयक लंबित हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
1 hr ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
3 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
5 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
8 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
12 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
15 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
16 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines