बसपा नेता के मर्डर केस में BJP नेता गिरफ्तार, तमिलनाडु पुलिस की स्पेशल टीम का बड़ा एक्शन

BSP Leader K Armstrong Murder Case: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 15 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में से एक 33 वर्षीय के. थिरूवेंगदम को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया था।

गिरफ्तार बीजेपी नेता अंजलाई

गिरफ्तार बीजेपी नेता अंजलाई

BSP Tamilnadu President K Armstrong Murder Case: तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चेन्नई पुलिस ने शुक्रवार को 48 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता अंजलाई को गिरफ्तार किया है। 5 जुलाई 2024 को बसपा के तमिलनाडु अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या कर दी गई थी।

बीजेपी कार्यकर्ता, अंजलाई, उत्तरी चेन्नई में बीजेपी की जिला पदाधिकारी हैं। उन्हें स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अंजलाई ने आर्मस्ट्रांग की हत्या के लिए पकड़े गए आरोपियों में से एक को 10 लाख रुपये दिए थे। ये पैसा छुटभैय्या नेता के हाथों हत्या के आरोपियों को दिए गए थे, जोकि एक अन्य मामले में वेल्लोर सेंट्रल जेल में बंद है।

अब तक कुल 15 संदिग्ध गिरफ्तार

मामले में जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस अंजलाई से पूछताछ करेगी और तब पुष्टि होगी। पुलिस ने यह भी कहा कि के. आर्मस्ट्रांग के मर्डर से पहले अंजलाई ने आरोपियों को अपने यहां आश्रय दिया था। मामले में पुलिस ने अब तक कुल 15 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में से एक 33 वर्षीय के. थिरूवेंगदम को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया था। बीते रविवार को के. थिरूवेंगदम ने कथित तौर पर पुलिस पर फायर कर दिया था।

दरअसल पुलिस आरोपी थिरुवेंगदम को माधवरम के पास एक जगह पर ले गई थी, ताकि वे हथियार बरामद किए जा सकें जिनका इस्तेमाल उन्होंने आर्मस्ट्रांग की हत्या में किया था। इसी दौरान थिरुवेंगदम ने एक एसआई पर हमला करने और पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थिरुवेंगदम पर पुलिस ने गोली चला दी। गोली लगने वह घायल हो गया, इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ