Arun Govil
विज्ञापन

यूपी में 'राम' को जिताने के लिए BJP ने खर्चे 75 लाख, बसपा दूसरे और सपा तीसरे नंबर पर

Lok Sabha Election Candidates Total Expenditure: लोकसभा चुनाव खत्म होने के एक महीने में सभी प्रत्याशियों को कुल खर्च का ब्यौरा देना होता है। ऐसे में कई सांसदों ने चुनाव आयोग के सामने खर्च का खाका पेश किया है।

Lok Sabha Election Candidates Total Expenditure: लोकसभा चुनाव खत्म हुए 1 महीने से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में कई प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग में अपने कुल खर्च का ब्यौरा पेश किया है। आम चुनाव के दौरान प्रत्याशियों ने प्रचार में कितने पैसे खर्च किए? इसका खाका उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग में दर्ज किया है। इन आंकड़ों के अनुसार भाजपा के अरूण ग्रोविल ने चुनाव में सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए हैं। अरूण ग्रोविल ने लोकसभा चुनाव में कुल 75,94,460 रुपये खर्च किए हैं। ये पैसे उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिले हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के नेता देवव्रत कुमार त्यागी हैं। उन्होंने चुनाव में 62,43,334 रुपये खर्च किए हैं। इसी के साथ 52,22,105 रुपये खर्च करके समाजवादी पार्टी (सपा) की सुनीता वर्मा तीसरे स्थान पर हैं। देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ