मायावती मुसलमानों पर भड़कीं, यूपी में खाता नहीं खुला तो बसपा सुप्रीमो ने लिया बड़ा फैसला

Mayawati First Reaction : लोकसभा चुनाव के नतीजों में यूपी ने सबको चौंका दिया। साइकिल खूब चली, जबकि कमल मुझरा गया और बसपा का खाता तक नहीं खुला। इसे लेकर मायावती ने पहली प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समाज को लेकर बड़ा फैसला लिया।

mayawati

यूपी में बसपा की हार के बाद मायावती का बड़ा बयान।

Mayawati Statement On Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में इस बार बहुजन समाज पार्टी (BSP) शून्य पर पहुंच गई। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती मुसलमानों पर भड़क उठीं। उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि इस चुनाव में बसपा को बड़ा नुकसान हुआ। अब सोच समझकर टिकट बाटेंगे। बसपा की हार के बाद मायावती की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन

मायावती ने मुसलमानों और पिछड़े समाज के उम्मीदवारों पर सवाल उठाते हुए एक्स पर दो पन्नों का बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि जिन अन्य जातियों को टिकट दिया, उनका वोट नहीं मिला। मुसलमानों ने बसपा को वोट नहीं दिया, जबकि मैंने हमेशा इन्हें टिकट दिया। मेरी अपनी जाति ने पार्टी के पक्ष में मतदान किया। अब आत्म मंथन और समीक्षा के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अब सोच-समझ कर मुसलमानों को देंगे टिकट

बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि बसपा का खास अंग मुस्लिम समाज पार्टी को ठीक से नहीं समझ पा रहा है, इसलिए पिछले कई चुनावों और इस बार के आम चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व देने के बाद भी मुसलमानों ने वोट नहीं दिया। ऐसी स्थिति में अब काफी सोच समझ कर चुनाव में इनको टिकट दिया जाएगा, ताकि भविष्य में पार्टी को इस तरह का नुकसान न हो।

विज्ञापन

हार की गंभीरता से करेंगे समीक्षा

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि भीषण गर्मी की तपिश से जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने के कारण यह चुनाव काफी प्रभावित रहा। विशेषकर गरीब तबकों और अन्य मेहनतकश लोगों के चुनावी उत्साह में भी फर्क पड़ने के चलते वोट प्रतिशत पर असर पड़ा है। मायावती ने कहा कि यूपी में पार्टी को जो नुकसान पहुंचा है, इसे लेकर हर स्तर पर गंभीरता से सही विश्लेषण करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ