'गंगासागर में क्यों सहयोग नहीं देती केंद्र सरकार?', CM ममता बनर्जी का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार कुंभ मेले में हजारों करोड़ देकर सहयोग करती है लेकिन गंगासागर की तरफ वे देखते भी नहीं। गंगासागर के एक तरफ सुंदरबन है, एक तरफ अरण्य, एक तरफ समुद्र, मंदिर और श्रद्धालु हैं, यह बहुत अद्भुत है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को पानी के रास्ते गंगासागर आना पड़ता है। इसके लिए केंद्र सरकार को पुल बनाना था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। अब राज्य सरकार ने पुल बनाने के लिए टेंडर मंगाया है। इसके बाद काफी सुविधा हो जाएगी। हम आशा करते हैं कि गंगासागर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद हो। हमने पुलिस, PWD, PHE समेत सभी विभागों के साथ बैठकें की हैं। हमने समन्वय बैठकें भी की हैं जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।