दिल्ली पुलिस ने डिपोर्ट किए 2 और बांग्लादेशी
दिल्ली पुलिस ने 2 और बांग्लादेशियों को डिपोर्ट कर दिया है। सफदरजंग एनक्लेव ने ड्राइव के बाद दो बांग्लादेशियों की पहचान करके FRRO के जरिए उन्हें वापस बांग्लादेश डिपोर्ट किया। लियाकत बांग्लादेश के बागेराघाट डिस्ट्रिक्ट के कालाकबाड़ी पोस्ट मोरलोगंज का रहने वाला है और नसरीन लियाकत की पत्नी है। यह दोनों अवैध तरीके से दिल्ली में रह रहे थे।
2 जनवरी 2025 को ड्राइव करते हुए सफदरजंग एनक्लेव पुलिस ने श्मशान घाट रोड, ग्रीन पार्क से इन दोनों बांगलादेशी पति पत्नी को संदिग्ध देखा। इनके डॉक्यूमेंट्स चैक किए गए। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे 2012 से दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर रह रहे थे।
हाल में सीलमपुर, गांधी नगर में रह रहे थे। वे बांग्लादेश के रहने वाले हैं और काम के लिए जंगल के रास्ते 2012 से पहले भारत आए थे और दिल्ली में कूड़ा, स्क्रैप का काम करते थे।